• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन महान हस्तियों से जानिए एक घंटे पहले उठकर वे क्‍या करते हैं

नरेंद्र मोदी, बराक ओबामा से लेकर रतन टाटा और अंबानी तक सुबह जल्दी उठने को अहम मानते हैं। बड़े लोग इस दौरान ये करते हैं...

By Edited By:
Publish Date: Mon, 13 Jun 2016 11:08:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jun 2016 11:29:49 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इन महान हस्तियों से जानिए एक घंटे पहले उठकर वे क्‍या करते हैं

नई दिल्‍ली। कहते तो सभी है कि काश उन्‍हें थोड़ा समय और मिल जाता, तो वह द‍ुनिया जीत लेते। मगर, क्‍या आपको पता है कि जो लोग आज सफल हैं, उनकी सफलता का राज क्‍या है। वे एक घंट पहले बिस्‍तर छोड़ देते हैं और इससे उन्‍हें जिंदगी जीने के लिए एक घंटा एक्सट्रा मिल जाता है।

यदि आप भी अपने सुबह के समय के बुद्धिमानी से उपयोग कर सकें, तो आप भी खुशहाल और उत्‍पादक जिंदगी जी सकेंगे। दुनिया में हर सफल इंसान समय की अहमियत समझता है। यही कारण है कि वे लोग सुबह जल्‍दी उठते हैं।


लॉरा वेंडेरकाम ने 20 एक्‍िजक्‍यूटिव्‍स से बातचीत की और बताया कि उनमें से 90 फीसद लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे के पहले उठना क्‍यों बेहतर है। उन्‍होंने यह भी बताया कि उठने के बाद उनकी प्राथमिकताएं क्‍या होती हैं। जानते हैं दुनिया के सफल होने की प्राथमिकताएं क्‍या हैं...

Narendra Modi, Indian Prime Minister

www.narendramodi.in वेबसाइट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुबह पांच बजे से शुरू हो जाती है। वह प्राणायाम, सूर्य नमस्‍कार और योग से अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

Barack Obama President of the USA

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा सुबह 6.30 बजे उठते हैं और जिम में वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्‍सरसाइज करते हैं। इसके बाद परिवार के साथ ब्रेकफास्‍ट करते हैं।

David Cameron, British Prime Minister

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरने की सुबह 6 बजे शुरू होती है और वह सुबह आठ बजे तक सरकार से जुड़े कई अहम काम निपटा चुके होते हैं। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ नाश्‍ता करते हैं। इस दौरान किसी को भी टीवी ऑन करने की इजाजत नहीं होती है।

कैराना मामले पर बोली वीएचपी, विभाजन के जख्‍म हुए हरे

Bob Iger- CEO, Disney

बॉब ने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स को बताया कि वह हर सुबह 4.30 बजे उठ जाते हैं। इसके बाद वह अखबार पढ़ने, एक्‍सरसाइज करने, संगीत सुनने, ई-मेल देखने और टीवी देखने के लिए समय निकालते हैं।

Jack Ma- Founder, Alibaba Group

मैं हमेशा खुद को समझाता हूं कि हम यहां काम करने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी का आनंद उठाने के लिए पैदा हुए हैं। हम एक दूसरे की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हैं, काम करने के लिए नहीं। यदि आप अपना पूरा समय काम करने में बिता रहे हैं, तो आपको निसंदेह इसका पछतावा होगा।

इसी लिए जैक मा सुबह छह से सात बजे के बीच उठ जाते हें और अपने हर एक सेकंड का लुत्‍फ उठाते हैं। वह करीब आधे घंटे काम करते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं।

Jeff Bezos- CEO, Amazon

यदि आपको लगता कि अमाजॉन के सीईओ वर्कोहॉलिक (अधिक काम करने वाले) हैं, तो जरा फिर से सोचिए। उनकी पहली प्राथमिकत है रात की नींद अच्‍छी तरह से लेना। ऐसे में वह रात को जल्‍दी सोते हैं और सुबह जल्‍दी उठते हैं।

माल्‍या की चालाकीः कुर्की से पहले बेच दी करोड़ों की संपत्ति

Tim Cook, CEO, Apple

वह सुबह 4.30 बजे उठते हैं और कंपनी के मेल्‍स को चेक करते हैं। सुबह पांच बजे तक वह जिम में होते हैं। सुबह जल्‍दी ऑफिस पहुंचने और सबसे आखिरी में ऑफिस से निकलने में उन्‍हें गर्व होता है।

Mark Zuckerberg- Co-Founder and CEO, Facebook

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग सुबह छह बजे तैयार हो जाते हैं और सीधे ऑफिस जाते हैं।

Jack Dorsey- Co-Founder, Twitter

ट्विटर के सह संस्‍थापक जैक सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं। वह मेडिटेशन करने के बाद पांच मील तक जॉगिंग करते हैं।

Warren Buffett- CEO, Berkshire Hathaway

बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे सुबह 6.45 बजे उठ जाते हें और छह अखबार पढ़ते हैं। हालांकि, उनका कोई तय कार्यक्रम नहीं होता है, लेकिन वह अपना 80 फीसद समय पढ़ने में बिताते हैं।

Ratan Tata- Chairman Emeritus, Tata Sons

नियमित रूप से रतना टाटा, टाटा समूह की कई कंपनियों में मीटिंग्‍स करते हैं, जो सुबह छह बजे से शुरू होती है। सप्‍ताहांत में सुबह वह या तो अपनी कार चलाते हैं या फाल्‍कन प्राइवेट जेट उडा़ते हैं।

Mukesh Ambani- Chairman, Reliance Industries Limited

रोजाना सुबह 5 से 5.30 के बीच उठ जाते हैं। वह अपने घर एंटीलिया की दूसरी मंजिले में बने जिम में एक्‍सरसाइज करते हैं। इस दौरान वह कुछ अखबार भी पढ़ते हैं और स्‍वीमिंग भी करते हैं।

Virat Kohli- Cricketer

इंडियन क्रिकेटर कोहली सुबह छह बजे उठ जाते हैं। वह वेट एंड कार्डियो एक्‍सरसाइज के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। इससे उनकी मसल्‍स ऐसे डेवलप होती हैं, जो बैंटिंग में उन्‍हें मदद करती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।