• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायु प्रदूषण कम करने के लिए आगे आई हरियाणा की एक खाप

हरियाणा की दहिया खाप ने फैसला किया है कि वह किसानों द्वारा खेत में पराली जलाने का विरोध करने को अन्‍य खाप को सक्रिय करेगी।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 14 Dec 2015 10:49:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Dec 2015 10:52:19 AM (IST)
वायु प्रदूषण कम करने के लिए आगे आई हरियाणा की एक खाप

चंडीगढ़। हरियाणा की खाप पंचायतें आमतौर पर महिलाओं के खिलाफ फतवे जारी करने के लिए ही बदनाम रही हैं। मगर, हाल के दिनों में कुछ फैसले यह बताने के लिए काफी हैं कि अब वे भी आधुनिकता की ओर बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में ताजा फैसला पर्यावरण को नुकसान से बचाने के सिलसिले में लिया गया है।

हरियाणा की दहिया खाप ने फैसला किया है कि वह किसानों द्वारा खेत में पराली जलाने का विरोध करने के लिए अन्‍य खाप पंचायतों को भी सक्रिय करेगी।

खाप के अध्‍यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने बताया कि धान की फसल काटने के बाद बचे अवशेष (पराली) को जलाने के विरोध में अभियान चलाएंगे। किसानों के द्वारा बड़े पैमाने पर पराली जलाने से वायुप्रदूषण के स्‍तर में अचानक तेज वृद्धि होती है।


उन्‍होंने बताया कि रविवार को सोनीपत में वे विशेष मीटिंग करेंगे, जहां इस अभियान के लिए रणनीति तय की जाएगी। दहिया ने बताया कि सोनीपत में करीब 50 गांव हैं, जो उनके क्षेत्राधिकार में आते हैं। सबसे पहले हम अपने घरों में सुधार लाना चाहते हैं।

वहीं जींद की नौगमा खाप के नेता सुनील जागलान ने कहा कि यह एक अच्‍छी पहल है और इस मामले में हम अन्‍य खाप पंचायतों के नेताओं के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।