
आगरा। पिछले दिनों आगरा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह की हत्या शादी के तीसरी रात को हो गई थी। लुटेरी दुल्हन ने निर्मल को जगर देकर मार दिया था और इसके बाद घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई थी।
पुलिस के ऊपर हत्यारी दुल्हन को गिरफ्तार करने का दबाव था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। हालांकि, आगे की जांच में पता चला कि निर्मल से पहले तारा कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। वह ऐसे लोगों की तलाश करती थी, जिनकी पहली पत्नी या तो मर गई हो या जो तलाकशुदा हों।
तारा ऐसे लोगों से बाकायदा शादी कर उनके घर जाती और लूट कर फरार हो जाती। इसके बाद पुलिस ने हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर समेत कई जगह दबिश दी, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जून 30 की जगह 31 दिनों का
पुलिस को निर्मल सिंह के घर से उसकी शादी की फोटो और राशन कार्ड ही मिला था। राशन कार्ड में युवती का नाम तारा दर्ज था। फोटो में तारा की मां और एक बिचौलिये की तस्वीर भी थी। कई शहरों में तलाश के बाद पुलिस ने एक बिचौलिया को ढूंढ़ निकाला।
उसने बताया युवती का नाम तारा नहीं रुबीना है और वह काशीपुर में तहती है। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की मदद से उसके घर पर संपर्क किया और उसे बताया गया कि ग्राहक मिल गया है। इसके बाद पुलिस ने नकली शादी का नाटक करके जाल बिछाया। दरोगा संजीव कुमार दूल्हा बने और सिपाही बाराती।
दो पत्नियों के कारण मौत के बाद भी नहीं मिली शांति, लटका अंतिम संस्कार
उसके बाद दरोगा संजीव कुमार दूल्हा बनकर और सिपाही बाराती बन घर पहुंच गए। उसके बाद सभी एक होटल पहुंचे और वहां उसके फोटो के आधार पर तारा की पहचान की गई। मगर, इस बार तारा शादी के मंडप की जगह थाने पहुंच गई।