DD National पर इन दिनों Ramayan का प्रसारण हो रहा है और इसमें भगवान राम की सेना ने लंका पर चढ़ाई कर दी है। राम और रावण की सेनाओं के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक रावण के कई योद्धा मारे जा चुके हैं जिनमें प्रहस्थ नाम का योद्धा भी है। असल में यह रावण का ही पुत्र है जिसका वध लक्ष्मण ने किया। जहां रामायण का प्रसारण जारी है लेकिन क्या लंकापति रावण के परिवार के बारे में जानते हैं। अब तक आपने रावण के दो पुत्रों मेघनाद और अक्षय कुमार के बारे में सुना होगा वहीं आपको यही जानकारी होगी कि उनकी पटरानी मंदोदरी थी।
लेकिन ऐसा नहीं है, रावण का परिवार काफी बड़ा था। Ravan के 7 पुत्र थे, तीन रानियां और 8 भाई बहन थे। हम आपको आज इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, त्रिलोक विजयी रावण के परिवार के बारे में वाल्मिकी रामायण में वर्णन मिलता है। इसके अनुसार रावण की तीन पत्नियां थी जिनमें से एक उनकी पटरानी मंदोदरी थी वहीं दूसरी रानी का नाम दम्यमालिनी था और तीसरी के नाम का उल्लेख नहीं मिलता।
इन तीनों रानियों से 7 पुत्र थे पटरानी मंदोदरी से मेघनाद और अक्षय कुमार थे जबकि दम्यमालिनी से अतिक्या और त्रिशिरार और तीसरी पत्नी से तीन पुत्र थे जिनका नाम प्रहस्था नरांतका और देवताका था।
जहां तक भाई-बहनों की बात है तो रावण के 8 भाई बहन थे। जिनमें आप रावण, कुभंकरण, विभीषण के बारे में जानते होंगे लेकिन इसके अलावा उनके भाई अहिरावण, खर, दूषण और दो पहनें सूर्पनखा और कुंभ्भिनी थीं। रावण का एक और सौतेला भाई था कुबेर जिनकी लोग धन के लिए पूजा करते हैं।
जहां तक रावण के माता पिता और अन्य की बात है तो रावण के दादा ब्रह्मा के पुत्र महर्षि पुलस्त्य थे और दादी का नाम हविर्भुवा था वहीं उसके माता पिता का नाम ऋषि विश्वश्रवा और माता का नाम कैकसी था। इसके अलावा रावण के नाना का नाम सुमाली था और नानी का नाम ताड़का था।