कोरोना के चलते कुछ दिन कदम थम जरूर गए थे, लेकिन अब भारत ऊंची छलांग की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिंक पैकेज और मनोबल बढ़ाने वाले भाषण के जरिये स्पष्ट कर दिया कि जिंदगी कोरोना के आसपास सिमटी नहीं रहेगी। भारत सचेत तो रहेगा लेकिन कदम नहीं रोकेगा। 21वीं सदी को भारत की सदी बनाना है।
पिछले लगभग 50 दिनों में हर आलोचना, प्रशंसा, आरोप देखने-सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने अपना दांव चल दिया है जो वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि इस 20 लाख करोड़ रुपये में से करीब 7.8 लाख करोड़ रुपये का आर्थिंक पैकेज अब तक सरकार और रिजर्व बैंक की ओर से घोषित किया जा चुका है। वित्त मंत्री एक-दो दिन में 12 लाख करोड़ से ज्यादा के नए पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी।
जानिए होते हैं कितने शून्य
प्रधानमंत्री ने जिन 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की है उस रकम में कितने शून्य होते हैं।
3 जीरो यानी 1,000 - एक हजार
4 चा शून्य 10,000 में - दस हजार
5 शून्य 100,000 में- 1 लाख / 100 हजार
6 शून्य 1,000,000 में- 10 लाख / 1 मिलियन
7 शून्य 10,000,000 में- 1 करोड़ / 10 मिलियन
8 शून्य 100,000,000 में- 10 करोड़ / 100 मिलियन
9 शून्य 1,000,000,000 में- 100 करोड़ / 1 बिलियन
10 शून् 10,000,000,000 में- 1,000 करोड़ / 10 बिलियन
11 शून्य 100,000,000,000 - 10,000 करोड़ / 100 बिलियन
12 शून्य 1,000,000,000,000 में - 1 लाख करोड़ / 1 ट्रिलियन
13 शून्य 10,000,000,000,000 में- 10 लाख करोड़ / 10 ट्रिलियन
इसी तरह 10 लाख करोड़ को दो से गुना करने पर 20 लाख करोड़ में शुन्य की संख्या आ जाएगी