• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक में मोसाद को है महारत, लादेन भी ऐसे ही हुआ था ढेर

इस तरह के हमले में सेना की छोटी और बेहद प्रशिक्षित कमांडो की टुकड़ी के भेजा जाता है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 29 Sep 2016 01:50:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Sep 2016 03:34:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सर्जिकल स्ट्राइक में मोसाद को है महारत, लादेन भी ऐसे ही हुआ था ढेर

मल्टीमीडिया डेस्क। गुरुवार अल सुबह भारतीय सेना ने एलओसी में सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके साथ ही उनके समूहों को भारी नुकसान भी पहुंचाया। इस कार्रवाई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना ने अंजाम दिया है। जानते हैं क्या होती है सर्जिकल स्ट्राइक...

सर्जिकल स्ट्राइक

  • किसी भी सीमित क्षेत्र में सेना जब दुश्मनों या आतंकियों को नुकसान पहुंचाने के लिए सैन्य कार्रवाई करती है, तो उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं।
  • सर्जिकल स्ट्राइक में जिस इलाके में आतंकी या दुश्मन छिपे हुए हैं, सिर्फ उसी जगह को निशाना बनाया जाता है।
  • इस दौरान ध्यान रखा जाता है कि आम लोगों को इससे कोई नुकसान न पहुंचे।
  • सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के लिए सेना के स्पेशल कमांडो दस्ते को लगाया जाता है।
  • इस तरह के हमले में सेना की छोटी और बेहद प्रशिक्षित कमांडो की टुकड़ी के भेजा जाता है।

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अगले 48 घंटे अहम

म्यानमार में की थी सर्जिकल स्ट्राइक

10 जून 2015 को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ने सॉफ्ट स्टेट के ठप्पे को तोड़ते हुए दूसरे देश की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया। जून के पहले सप्ताह में मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों ने हमला किया था।


इसमें सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे। इसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा में दाखिल होकर हमला किया था। म्यांमार में हुई इस कार्रवाई के बाद से सवाल उठ रहे थे कि क्या भारतीय सेना कभी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इस तरह की कार्रवाई करेगी। उम्मीद है कि इसका जवाब पूरी दुनिया को मिल गया होगा।

NSG के थे ये कमांडोज

म्यानमार में ऑपरेशन को अंजाम देने वाले कमांडोज नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड्स (NSG) के अहम हिस्सा हैं। इन्हें हाईजैक और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। जून 2000 में सियेरा लियोन में इन कमांडोज ने गोरखा राइफल्स के 200 से ज्यादा सैनिकों को बचाया था, जिन्हें विद्रोहियों ने बंदी बना लिया था।

श्रीलंका में लिट्टे से निपटने के लिए भेजी गई शांति सेना में भी इन कमांडोज ने अपने शौर्य का परिचय कराया था। साल 1971 में ढाका पहुंचने वाली पहली यूनिट पैरा कमांडोज की ही थी। इतना ही नहीं, साल 1999 में कारगिल युद्ध में भी इस यूनिट ने कई सफल मिशनों को अंजाम दिया था।

सर्जिकल स्ट्राइक में मोसाद है नंबर वन

सर्जिकल स्ट्राइक में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद का कोई जवाब नहीं है। साल 1949 में गठित हुई यह एजेंसी दुनियाभर में अभियान चलाने के लिए मशहूर है। मोसाद खुफिया सूचनाओं को इकट्ठा करने, आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और खुफिया ऑपरेशन करने में महारत हासिल है।

इस मामले में अमेरिकी की सीआईए, एफबीआई, रूस की खुफिया एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस और इंग्लैंड की MI5 से बहुत आगे है। हालांकि, अमेरिका के नेवी सील के कमांडोज ने पाकिस्तान के एबोटाबाद में दुनिया में आतंक का पर्याय बने अल-कायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।