• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आधी रात को नहीं दे पाऊंगा टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू'

सिमंस के मार्गदर्शन में ही वेस्टइंडीज ने भारत में टी-20 विश्व कप जीता था।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 11 Jul 2017 11:00:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Jul 2017 11:15:53 AM (IST)
'आधी रात को नहीं दे पाऊंगा टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू'

मुंबई। टीम इंडिया का अगला कोच चुनने के लिए सोमवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय पर इंटरव्यू हुए।सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंडुलकर की अगुवाई वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने सोमवार को चार घंटे तक इंटरव्यू लिए। रवि शास्त्री, लालचंद राजपूत, टॉम मूडी और रिचर्ड पायस ने स्काईप जरिए इंटरव्यू दिए, वहीं वीरेंद्र सहवाग खुद मुंबई आए थे।

बहरहाल, इस बीच एक रोचक खुलासा हुआ है। दरअसल, वेस्टइंडीज के पूर्व धुरंधर खिलाड़ी फिल सिमंस ने भी टीम इंडिया का कोच बनने के लिए आवेदन दिया था। बीसीसीआई को उम्मीद थी कि सिमंस भी इंटरव्यू के लिए उपलब्ध रहेंगे।


हालांकि जब बीसीसीआई की ओर से उनसे संपर्क किया गया तो सिमंस ने इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि जिस समय इंटरव्यू होंगे, उस समय वेस्टइंडीज में आधी रात होगी और उस समय वे इंटरव्यू नहीं दे सकेंगे। इसके बाद बीसीसीआई ने सिमंस के नाम पर विचार नहीं किया।

वेस्टइंडीज के चीफ कोच पद से हटाया था

पिछले साल तक सिमंस वेस्टइंडीज टीम के चीफ कोच थे, लेकिन सितंबर 2016 में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने सांस्कृतिक और रणनीतिक एप्रोच में मतभेद के चलते उन्हें पद से हटा दिया था।

बोर्ड की रिलीज में बताया गया था कि सिमंस को उनके विवादास्पद बयानों और टीम के अंदर सांस्कृतिक तथा रणनीतिक मतभेद के चलते पद से हटाया गया है।

सिमंस के मार्गदर्शन में ही वेस्टइंडीज ने भारत में टी-20 विश्व कप जीता था। बोर्ड ने 2015 में भी सिमंस को तब कुछ समय के लिए निलंबित किया था जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए ड्वेंन ब्रावो और किरोन पोलार्ड को टीम से बाहर किए जाने का विरोध किया था। वैसे माफी मांगने की वजह से दो महीनों बाद उन्हें पुन: चीफ कोच बना दिया गया था।