एएनआई, उत्तर 24 परगना। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर का बलात्कार कर मार दिया था। पहली बार मृत डॉक्टर की मां मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने बेटी की मौत के बाद प्रशासन की लापरवाही व असंवेदनशीलता पर खुलकर बात की। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी आरोप लगाए हैं।
कोलकाता में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए पीड़िता के पिता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बात कर रही हैं कि मेरी बेटी को जल्द न्याय मिलें। वह सड़कों पर घूम-घूम कर बड़ी-बड़ी बात कर रही हैं, लेकिन उनका काम इसके उलट है। वह जनता के गुस्स को दबाने की कोशिश कर रही हैं। यह उनका दोहरापन है। क्या वह लोगों के गुस्से से डर रही हैं।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-मृत्यु मामले में मृत डॉक्टर की मां ने कहा कि पहले हमें अस्पताल से फोन आया कि आपकी बेटी बीमार है। उसके बाद फोन काट दिया गया। मैंने फोन किया और पूछा कि क्या हुआ, तो उन्होंने मुझे अस्पताल आने के लिए कहा।
हमने दोबारा फोन किया, तो (कॉल करने वाले) ने खुद को असिस्टेंट सुपर बताया। उसने कहा कि आपकी बेटी ने गुरुवार को ड्यूटी पर सुसाइड कर लिया। हमें यह कॉल शुक्रवार को सुबह 10:53 बजे मिली।
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Mother of deceased doctor in the RG Kar Medical College and Hospital rape-death case says, "First we got a call from the hospital that your daughter is sick, then the call was disconnected. After that when I called and asked what happened,… pic.twitter.com/xitp65iH5F
— ANI (@ANI) August 18, 2024
हम वहां पहुंचे तो उसे देखने की इजाजत नहीं दी गई। हमें 3 बजे उसे देखने की इजाजत दी गई। उसकी पैंट खुली हुई थी। उसके शरीर पर सिर्फ एक कपड़ा था। उसकी आंखों, मुंह से खून निकल रहा था। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मैंने उनसे कहा कि यह आत्महत्या नहीं है। हमने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कहा था कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुझे यकीन है कि इसमें कई और लोग शामिल हैं। मुझे लगता है कि घटना के लिए पूरा विभाग जिम्मेदार है। पुलिस ने बिल्कुल भी अच्छा काम नहीं किया। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री विरोध को रोकने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आज यहां धारा 144 लगा दी है, जिससे लोग विरोध न कर सकें।