• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakshadweep Tour Packages: लक्षद्वीप घूमने का खर्चा, पर्यटक स्थल व जाने के लिए बेस्ट मौसम, जानिए सारे सवालों के जवाब

Lakshadweep Tour Packages: अगर आप लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम लक्षद्वीप ट्रिप से जुड़ी सारी जानकारी बताने जा रहे हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 08 Jan 2024 04:58:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jan 2024 10:54:35 PM (IST)
Lakshadweep Tour Packages: लक्षद्वीप घूमने का खर्चा, पर्यटक स्थल व जाने के लिए बेस्ट मौसम, जानिए सारे सवालों के जवाब
Lakshadweep Tour Packages

HighLights

  1. लक्षद्वीप में घूमने के लिए कई द्वीप हैं।
  2. यहां प्रकृति की सुंदरता को करीब से महसूस कर सकते हैं।
  3. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप घूमने की सलाह दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lakshadweep Tour Packages: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने खुद देशवासियों से घूमने की सलाह दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव की तुलना लक्षद्वीप से करने की बहस छिड़ गई है। यह चर्चा मालदीव के उच्च पदस्थ अधिकारियों और मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से शुरू हुई थी। इस विवाद के कारण बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने मालदीव जाने की प्लानिंग रद्द कर दी है।

सोशल मीडिया पर लोग लक्षद्वीप की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग अब छुट्टियों में लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं। यह जानना चाह रहे हैं कि लक्षद्वीप कैसे जाएं। यहां जाने का रूट और कितना किराया लगेगा। अगर आप लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम लक्षद्वीप ट्रिप से जुड़ी सारी जानकारी बताने जा रहे हैं।


लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय (Lakshadweep Best Time To Visit)

लक्षद्वीप का तापमान 20 डिग्री सेल्यियस और 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। अक्टूबर से मई के बीच यात्रा की जा सकती है। ग्रमियों में यहां मौसम सुहाना रहता है।

लक्षद्वीप कैसे जाएं? (How To Reach Lakshadweep)

अगर आप प्लेन से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं को कोच्चि के अगत्ती हवाईअड्डे के लिए टिकट बुक करना पड़ेगा। अगत्ती द्वीप पहुंचने के बाद यहां से नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य दीपों पर पहुंच सकते हैं। लक्षद्वीप के लिए एयरलाइन कंपनियां डायरेक्ट फ्लाइट प्रोवाइट करती है। दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकट का किराया एक तरफ का करीब 12 हजार है। मुंबई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगत्ती एयरपोर्ट का किराया 9 हजार से 11 हजार के बीच है।

naidunia_image

लक्षद्वीप टूर पैकेज (Lakshadweep Average Budget Required)

लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट टिकट एक महीने पहले बुक कर लें। यह आपको काफी सस्ता पड़ेगा। वहीं, टिकट बुक करते समय क्रिकेड कार्ड से भुगतान करने पर डिस्काउंट भी मिल सकता है। लक्षद्वीप टूर पैकेज में ट्रैवल को छोड़कर बजट प्रति व्यक्ति 20 से 30 हजार हो सकता है।

Easemytrip पर लक्षद्वीप के लिए पैकेज टूर उपलब्ध है। 2 नाइट के पैकेज की कीमत 22,999 रुपये है। इसमें होटल, घूमना, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने का खर्च शामिल है। फ्लाइट का चार्ज शामिल नहीं है। 4 रातों के लिए पैकेज का खर्च 47,199 रुपये है।

लक्षद्वीप में घूमने की जगहें (Places To Visit in Lakshadweep)

लक्षद्वीप में अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, थिन्नाकारा, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप घूमने लायक जगह है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग सहित कई एडवेंचर्स का मजा उठा सकते हैं।

लक्षद्वीप के बारे में जानिए

लक्षद्वीप से मालदीव 700 किमी दूर है। कोच्चि से लक्षद्वीप की दूरी 440 किमी है। लक्षद्वीप 36 द्वीपों का समूह है। 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की 96 फीसदी आबादी मुस्लिम है। यहां की आबादी लगभग 64 हजार है।

लक्षद्वीप का क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी है। यहां लोगों की कमाई का मुख्य जरिया मछली पकड़ना और नारियल की खेती है। पर्यटन उद्योग में भी लक्षद्वीप तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आइए आगे आपको मालदीव के बारे में कुछ बताते हैं

मालदीव दक्षिण एशिया का छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल 298 वर्ग किमी है। यह दिल्ली से 5 गुना कम है। मालदीव 1200 द्वीपों पर बसा है। पांच लाख आबादी में करीब 40 फीसदी लोग माले में रहते हैं।

यह मुस्लिम बहुल देश है। मालदीव की आधिकारिक भाषा धिवेही है। मालदीव की इकोनॉमी टूरिज्म पर निर्भर है।यहां 14 से 20 फीसदी आय भारत से होती है। कोरोना महामारी के समय 63 हजार भारतीय यहां घूमने गए थे। मालदीव में हर वर्ष 20 लाख लोग घूमने आते हैं।