
एएनआई, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से मालदीव में बवाल कटा हुआ है। वहां के नेता व लोग भारत के प्रधानमंत्री व लक्षद्वीप के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। मालदीव का यह रूप देखकर अब बॉलीवुड के स्टार्स भी देश के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, कंगना रनौत ने खुलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें अपने देश भारत के द्वीपो की सैर करनी चाहिए।
अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सचिन तेंदुलकर सहित भारतीय मशहूर हस्तियों ने लोगों से लक्षद्वीप और सिंधुदुर्ग जैसे भारतीय द्वीपों पर जाने की अपील की है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मालदीव के प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों ने भारतीयों के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने नस्लवादी टिप्पणियां तक की हैं। आश्चर्य है कि वे उस देश के लिए ऐसा बोल रहे हैं, यहां से अधिकतम संख्या में पर्यटक आते हैं।
Came across comments from prominent public figures from Maldives passing hateful and racist comments on Indians. Surprised that they are doing this to a country that sends them the maximum number of tourists.
We are good to our neighbors but
why should we tolerate such… pic.twitter.com/DXRqkQFguN
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 7, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं, लेकिन हमें ऐसा नफरत झेल कर नहीं कर सकते हैं। मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है। हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन मेरे लिए सबसे पहले मेरा स्वाभिमान है। आइए हम भारतीय द्वीपों पर घूमने का फैसला करें।
It is so cool to see our Hon PM Narendrabhai Modi at the beautiful clean n stunning beaches of Lakshadweep, and the best part is that yeh hamare India mein hain.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 7, 2024
अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लक्षद्वीप के सुंदर स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को देख कर बहुत अच्छा लगा है। हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में ही है।
Smell?? Permanent smell?? What!!! Suffering from massive Muslim phobia, even though belonging to the same community. Lakshadweep consists of 98 percent of Muslim population, this prominent public figure from Maldives calling them smelly and lowly is rather racist and uninformed.… pic.twitter.com/hLbQvD5RYD
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 7, 2024
कंगना रनौत ने लिखा कि एक ही समुदाय से होने के बावजूद बड़े पैमाने पर मुस्लिम भय से पीड़ित। लक्षद्वीप में 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, मालदीव का यह प्रमुख सार्वजनिक व्यक्ति उन्हें बदबूदार और नीच कह रहा है। यह नस्लवादी टिप्पणी है।
जाहिद लक्षद्वीप की पूरी आबादी मुश्किल से 60 हजार लोगों की है। जिसका अर्थ है कि यह लगभग अछूता, अज्ञात और अप्रयुक्त प्राकृतिक द्वीप है। अधिकांश लोगों के लिए पर्यटन केवल गंदी विलासिता नहीं है। यह प्रकृति की खोजऔर सुंदरता का अनुभव और आनंद लेना भी है। इतने घटिया और अभद्र नस्लवादी होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।