• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala Wayanad Landslide: संसद में भी वायनाड भूस्खलन का मुद्दा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

वायनाड के मेप्पाडी के पास पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 30 Jul 2024 09:03:11 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jul 2024 09:55:39 PM (IST)
Kerala Wayanad Landslide: संसद में भी वायनाड भूस्खलन का मुद्दा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
हादसे के बाद रेस्‍क्‍यू में जुटी टीम।

HighLights

  1. 250 लोगों की टीम कर रही राहत व बचाव कार्य
  2. हादसे में प्रभावित 48 लोगों का चल रहा इलाज
  3. मृतक के परिजन को दो लाख रुपये देगी सरकार

एजेंसी, वायनाड Landslide in Wayanad। केरल में जारी भारी बारिश के बीच मंगलवार को वायनाड में भूस्खलन में हो गया। इस हादसे में 104 लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इधर, स्थिति पर नियमंत्रण पाने के लिए सेना बुलाई गई है। हादसा वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है। अब तक चार लोगों के शवों को निकाल लिया गया है।

सदन में उठा मुद्दा

वायनाड में हुए भूस्खलन का मुद्दा संसद भी उठा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। हम सब वायनाड के लोगों के साथ है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इस हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। समाचार एजेंसी ने केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के हवाले से बताया कि वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित अन्‍य सभी अस्पतालों को तैयार कर लिया गया है। वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमों को तैनात किया जाएगा।


इसके साथ ही स्वास्थ्य ने एक नियंत्रण कक्ष भी खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

Wayanad landslide | 250 members of Fire and Rescue, Civil Defence, NDRF and Local Emergency Response Team are involved in the rescue operation in Wayanad Churalmala. An additional team of NDRF has been directed to reach the spot immediately: Kerala CMO

— ANI (@ANI) July 30, 2024

पीएम मोदी ने की सीएम विजयन से बात

इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की। पीएम ने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उन घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान चल रहा है।’

naidunia_image

राहत राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हादसे को लेकर राहत राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF for the next of kin of each deceased in the landslides in parts of Wayanad. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/1RSsknTtvo

— PMO India (@PMOIndia) July 30, 2024

राहुल गांधी ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने गांधी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्‍होंने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड जिला कलेक्टर से बात की है, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि बचाव अभियान चल रहा है।

I am deeply anguished by the massive landslides near Meppadi in Wayanad. My heartfelt condolences go out to the bereaved families who have lost their loved ones. I hope those still trapped are brought to safety soon.

I have spoken to the Kerala Chief Minister and the Wayanad…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 30, 2024