Leap Year Calendar: जानें इस सदी में कितनी बार आएंगे लीप ईयर
Leap Year Calendar: इस सदी में अगले अस्सी सालों में 20 बार लीप ईयर आएगा। इस दौरान फरवरी में 29 दिन होंगे।
By Neeraj Vyas
Edited By: Neeraj Vyas
Publish Date: Sat, 29 Feb 2020 07:36:13 AM (IST)
Updated Date: Sat, 29 Feb 2020 10:27:51 PM (IST)

Leap Year Calendar: साल 2020 में फरवरी का महीना इस लिहाज से खास है कि यह लीप ईयर है। Leap Year उसे कहा जाता है जिसमें 366 दिन होते हैं। जिस वर्ष लीप ईयर नहीं होता है उस साल दिनों की संख्या 365 होती है लेकिन लीप ईयर में एक दिन बढ़ जाता है और दिनों की संख्या 366 हो जाती है। यह हर चार साल में आता है। इस बार फरवरी का महीना 28 दिनों के बजाय 29 दिनों का होने जा रहा है ऐसे में यह साल लीप ईयर है।
ऐसे पता करते हैं लीप ईयर
कोई भी वर्ष लीप ईयर है या नहीं इसे बेहद आसान तरीके से पता किया जा सकता है। लीप ईयर होने के लिए दो बातें जरूरी हैं। पहली उस साल का 4 की संख्या से पूरा भाग होना जरूरी है। दूसरा अगर कोई साल 100 की संख्या से विभाजित हो जाए तो वह लीप ईयर नहीं है, लेकिन वही साल पूरी तरह से 400 से विभाजित हो जाए तो वह लीप ईयर कहलाएगा।
इस वजह से होता है लीप ईयर
सब जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर सूर्य के लगातार चक्कर लगाती है। एक चक्कर पूरा करने में इसे 365 दिन और 6 घंटे का वक्त लगता है। हर साल यह 6 घंटे का अतिरिक्त वक्त नहीं जोड़ा जाता है, बल्कि 4 सालों में एक बार 24 घंटे पूरे होने पर साल के एक दिन की संख्या बढ़ा दी जाती है। इस एक अतिरिक्त दिन को फरवरी के महीने में जोड़ दिया जाता है, जिससे लीप ईयर में फरवरी 28 दिनों के बजाय 29 दिन की हो जाती है।
यह हैं इस सदी के अगले लीप ईयर
- 2024
- 2028
- 2032
- 2036
- 2040
- 2044
- 2048
- 2052
- 2056
- 2060
- 2064
- 2068
- 2072
- 2076
- 2080
- 2084
- 2088
- 2092
- 2096
- 3000