
बांदा। शादी के छह साल बाद पति के तीन तलाक बोलकर छोड़ देने पर महिला ने विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से गुहार लगा कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति नागपुर बम ब्लास्ट के आरोप में जेल जा चुका है। एसपी शालिनी को दिए शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि 19 मार्च 2011 को उसने शमशुद्दीन से शादी की थी।
18 जुलाई 2012 को नागपुर में बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें शमशुद्दीन व उसके साथियों ने बारूद व हथियार सप्लाई किए थे। मैंने विरोध किया तो ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया।
21 अक्टूबर 2014 को जेल से छूटने के बाद पति ने उस पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। इसी बीच पड़ोसी लड़की से उसके संबंध हो गए। पता चला कि शमशुद्दीन लड़कियों को बहलाकर किसी दूसरी जगह बेच देता है।
शमशुद्दीन ने 15 मई को उसे तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। अब धमकी देता है कि बच्ची को जान से मार देगा। एसपी का कहना है, मामले की जांच स्वाट टीम को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।