ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi CM oath ceremony)। राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन गई है। एक दिन पहले विधायक दल की नेता चुनी गईं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के रूप में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली।
इस बीच, भाजपा सरकार ने कैबिनेट विभाग आवंटित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त और राजस्व विभाग बरकरार रखा गया है। वरिष्ठ नेता आशीष सूद को गृह विभाग सौंपा गया है।
प्रवेश वर्मा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ-साथ सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की देखरेख करेंगे, जो यमुना की सफाई के लिए जिम्मेदार है।
आशीष सूद बिजली, शिक्षा और शहरी विकास विभाग भी साझा करेंगे, जबकि पहली बार विधायक बने पंकज कुमार सिंह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के साथ-साथ परिवहन की भी देखरेख करेंगे। पार्टी के दलित चेहरे रविंदर इंद्राज समाज कल्याण, एससी/एसटी कल्याण विभागों के प्रभारी होंगे।
शपथ लेने के 6 घंटे बाद वह मंत्रिमंडल के साथ यमुना घाट पहुंच गईं। उन्होंने यहां वासुदेव घाट पर आरती की। सचिवालय में नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग पूरी हो गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि पहली कैबिनेट में दो बड़े फैसले किए गए हैं।
1- आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा। इससे दिल्लीवासियों को 10 लाख का स्वास्थ्य कवर मिलेगा, जिसमें केंद्र व राज्य की तरफ से 5-5 लाख का सहयोग दिया जाएगा। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में केंद्र की यह योजना दिल्ली में लागू नहीं थी।
2- कैग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाएगी।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, "We will fulfil all the commitments that we have made to the people."
On former Delhi CM Atishi's statement regarding the BJP's promise to give Rs 2500 to the women in Delhi, the Delhi CM says, "It's our government; the agenda will be ours.… pic.twitter.com/2bB8HhmWEa
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta along with her cabinet ministers offers prayers as they join to perform evening aarti at Vasudev Ghat pic.twitter.com/IL48WVPk0K
— ANI (@ANI) February 20, 2025
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मंच पर उपस्थित रहा। रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर आशीष सूद, तो चौथे नंबर पर मनजिंदर सिंह सिरसा का शपथग्रहण हुआ। इसके बाद रविन्द्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शपथ ली।
एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी उपस्थित रहे। अब सभी नजर पहली कैबिनेट मीटिंग पर है। देखना यही है कि पहली मीटिंग में क्या निर्णय लिए जाते हैं। साथ ही पोर्टफोलियो आवंटन पर भी नजर रहेगी।
इससे पहले शपथ ग्रहण के लिए अपने निवास से निकलने के बाद रेखा यादव हनुमान मंदिर गई। यहां माथा टेका और रामलीला मैदान पहुंचीं। रास्ते में समर्थकों का हुजूम रहा। उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण के लिए देश की बड़ी हस्तियां पहुंचीं। सुरक्षा के भारी बंदोबस्त रहे। कुछ घंटों के लिए रास्ते भी बंद रहेंगे, जिसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का गवाह बने। हालांकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बजट सत्र के कारण दिल्ली नहीं आ सकें।
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तो कई चले, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने 50 वर्षीय रेखा गुप्ता के नाम पर भरोसा जताया। छात्र राजनीति के जरिये दिल्ली की सत्ता के शीर्ष पर पहुंची रेखा ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की है।
मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, शिखा राय, विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, जितेंद्र महाजन, आशीष सूद, पवन शर्मा आदि का नाम चल रहा था, लेकिन बाजी पहली बार विधानसभा पहुंची रेखा गुप्ता ने जीती।
वह तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। इस बार भी पार्षद रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ीं और आप की बंदना कुमारी को शिकस्त दे दी। बीते दो चुनाव से रेखा उनसे हार रही थीं।
यहां भी क्लिक करें - कौन हैं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, पढ़ें उनका राजनीतिक सफर
#WATCH | On asking if she will stay in the 'Sheesh Mahal' after the oath ceremony, Delhi CM designate Rekha Gupta says, "Nahi, Nahi..." pic.twitter.com/BSIQjgMikM
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | Rajya Sabha MP Swati Maliwal greets Delhi CM-designate Rekha Gupta as she arrives at Ramlila Maidan to attend her oath ceremony. pic.twitter.com/y6jSJLCaRO
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta with Union Minister Dharmendra Pradhan and Deputy CMs of Rajasthan, Madhya Pradesh and Chhattisgarh at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/LHozat3d2N
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | "Thank you Delhi," says Delhi CM-designate Rekha Gupta moments before she takes oath as the Chief Minister. pic.twitter.com/0e6OIG8kU5
— ANI (@ANI) February 20, 2025