Jagran Forum 2021 वाराणसी। वाराणसी, जेएनएन। Jagran Forum 2021: दैनिक जागरण फोरम का सोमवार को वाराणसी में आयोजन शुरू हुआ तो ताज होटल का पूरा सभागार खचाखच भरा नजर आया। आयोजन के दौरान बदलते उत्तर प्रदेश और विकास की संभावनाओं पर मंथन किया जाना है। समारोह का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द करेंगे तो समापन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए पूर्वांचल में वाराणसी, प्रयागराज और आस पास के जिलों से सम्मानित जनों को आमंत्रित किया गया है।
समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर बाद 3.30 बजे संबोधन किया। इससे पूर्व पूरे दिन के आयोजन के बारे में उनको अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी और धर्मिक व सांस्कृतिक नगरी काशी में जागरण फोरम मेरे लिए प्रसन्नता का विषय। काशी में शिक्षा के केंद्र के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है, पीएम की काशी वैश्विक मंच पर धमक के साथ आगे बढ़ रही है। धर्म अर्थ काम मोक्ष की नगरी काशी अनादि काल से रही है, फोरम की शुरुआत के लिए बधाई। तीन दिन बाद उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने का मौका। सभी के सहयोग से उत्तर प्रदेश नई पहचान संग नए उत्तर प्रदेश के रूप में सामने आया है। व्यवसाय की सफलता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ कानून व्यवस्था बनाना भी सरकार की प्राथमिकता रही है। चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं हुआ। सरकार ने कानून व्यवस्था के लिए कड़े कदम उठाए जो मील का पत्थर बने हैं। उपद्रवियों से वसूली एक मिसाल है। माफिया और अपराधियों की प्रॉपर्टी और अवैध सम्पत्ति की वसूली ही नहीं बुलडोजर भी चल रहा है। आज दूसरी रैंकिंग ईज ऑफ डूइंग बिजनेस उत्तर प्रदेश की है, 35 लाख नौकरी मिली है, अर्थव्यवस्था में सुधार भी हुई। प्रदेश में कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया, कोरोना का सफलता से सामना किया। अतिरिक्त टैक्स लगाए बगैर आय को बढ़ाया, पहले 49 हजार करोड़ मिलता था राजस्व। एक लाख करोड़ राजस्व प्राप्त हो रहा है।
दैनिक जागरण फोरम के समारोह का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। सुबह 11.45 बजे राष्ट्रपति ने जागरण फोरम का दीप प्रज्जवन कर उद्घाटन किया। इससे पूर्व राष्ट्रगान जागरण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रथम महिला सविता कोविंद भी मौजूद रहीं। सुबह 11 बजे तक सभागार पूरी तरह से भर गया और लोगों ने आयोजन पर आपस में मंथन भी शुरू किया। इस कार्यक्रम का समापन सत्र में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
मंथन कार्यक्रम में ये बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि कोरोना की वजह से मेरे विचार से साल भर की देरी से आयोजन हो पा रहा है, हमको भी सावधान रहना है। जागरण परिवार से मेरा वर्षों का संबंध रहा है, जब राज्यसभा में था तो नरेंद्र मोहन जी से मेरे अच्छे संबंध थे। लखनऊ से चलकर कानपुर में नरेंद्र मोहन जी टिफिन लाते थे, ट्रेन के खाने से उन्होंने मुझे वंचित रखा। मैंने उनसे अधिक सीखा है। कभी-कभार मुलाकात होती थी तो प्रधानमंत्री अटल जी से साथ भी मुलाकात होती थी। मेरा मानना है कि नरेंद्र मोहन जी की सोच ने लोगों का मनोबल बढ़ाया है। जागरण परिवार से मेरा संबंध रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि गंगा और हमारी संस्कृति एक दूसरे की पूरक है। इसी मां गंगा का शुद्ध होना हमारे लिए जरूरी है। हाल ही में हमने गंगा की स्वच्छता का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छ्ता पर निरंतर मंथन होते रहना चाहिए। ऐस मंंथन से निकले मार्ग से जन-जन का कल्याण होगा। गंगा की अविरलता का अर्थ है कि हम मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहें। गंगा भारतीय संस्कृति की जीवन धारा है। भारत की सभी नदियों में गंगा का अंश है। देश में हर जगह गंगा के श्रद्धालु है। आस्थावान लोग अन्य देशों की नदियों में भी गंगा का रूप देखते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यदि व्यक्ति जब डेथ बेड पर भी जाता है तो उसकी भी एक अंंतिम इच्छा होती है कि गंगा जल मुंह में पड़ जाए तो स्वर्ग मिल जाए। गंगा हमारे जीवन की शुरुआत और अंत तक हमारी पहचान है।
निरंतर आगे बढ़ने के लिए आधुनिकता और पुरातनता का सामंजस्य रखना जारी जरूरी है। राष्ट्रपति में कहा काशी भारत के सर्वाधिक भारत रत्नों की जन्मस्थली व कर्मस्थली भी रही है। इसका वाराणसी के नागरिकों को गर्व होना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि पहले लोग गंगा में स्नान करने से पहले भी स्नान करके जाते थे ताकि गंगा मैली न हो।
लाइव देखें कार्यक्रम
आयोजन को Live भी देखा जा सकता है। इसके लिए www.jagran.com पर फोरम पर क्लिक करके भी आयोजन से जुड़ा जा सकता है। इसके अलाव youtube चैनल और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dainikjagran/videos/202990068286278/" rel="nofollow पर भी आयोजन को देखा जा सकता है।
आयोजन स्थल पर कड़े सुरक्षा प्रबंध
समारोह की तैयारियों के बीच सुबह आयोजन स्थल पर भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आला अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया है और गौरतलब है कि वाराणसी में ताज होटल के दरबार हॉल में किया जा रहा है।