• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा स्थित शाही ईदगाह परिसर का भी होगा सर्वे होगा, साध्वी ऋतंभरा ने कहा- सत्य सबको पता, मौर्य बोले- जय श्रीकृष्ण

LIVE Updates Krishna Janmabhoomi Case: कोर्ट कमिश्नर कौन होगा और सर्वे रिपोर्ट कब तक पेश करना होगी, इस पर 18 दिसंबर को सुनवाई होगी।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 14 Dec 2023 01:34:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Dec 2023 02:50:04 PM (IST)
मथुरा स्थित शाही ईदगाह परिसर का भी होगा सर्वे होगा, साध्वी ऋतंभरा ने कहा- सत्य सबको पता, मौर्य बोले- जय श्रीकृष्ण
LIVE Updates Krishna Janmabhoomi Case, Mathura Shahi Eidgah Mosque

HighLights

  1. श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में अहम सुनवाई
  2. कुल 18 याचिकाएं दर्ज हैं केस में
  3. हिंदू पक्ष ने की थी सर्वे की मांग

एजेंसी, प्रयागराज। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह परिसर में सर्वे की हिंदू पक्ष की मांग इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। हिंदू पक्ष ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है। 18 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्रनर की नियुक्ति और सर्वे के नियमों पर फैसला होगा। बता दें, इससे पहले वाराणसी स्थित ज्ञानवापी केस में भी इसी तर्ज पर सर्वे किया गया था, जिसके बाद वहां मंदिर होने के प्रमाण मिले थे।

LIVE Updates Krishna Janmabhoomi Case, Mathura Shahi Eidgah Mosque

इस मामले में बीती 16 नवंबर को सुनवाई हुई थी। हिंदू पक्ष की ओर से जस्टिस मयंक कुमार जैन की एकल पीठ के सामने सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की याचिका दायर की गई थी। पिछली सुनवाई में जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।


गुरुवार को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की अनुमति दे दी। अब कोर्ट की ओर से कमिश्नर का नाम तय किया जाएगा। सर्वे की समयसीमा भी तय की जाएगा। विवादित स्थल का फोटो-वीडियो सर्वे किया जाएगा और कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। कोर्ट कमिश्नर कौन होगा और सर्वे रिपोर्ट कब तक पेश करना होगी, इस पर 18 दिसंबर को सुनवाई होगी।

साध्वी ऋतंभरा की प्रतिक्रिया

सर्वे की अनुमति के हाई कोर्ट पर फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा, कोर्ट का फैसला सुखद अनुभूति देने वाला है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सत्य सभी को पता है। दूसरे पक्ष को स्वयं ही जमीन छोड़ देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, जय श्रीकृष्ण!!