• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Lok Sabha Result 2022: मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत, प्रसपा का समाजवादी पार्टी में हुआ विलय

Mainpuri Lok Sabha By Election Result 2022: नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। समाजवादी पार्टी ने अपनी इस परंपरागत सीट पर अखि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 08 Dec 2022 07:43:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Dec 2022 02:49:36 PM (IST)
Mainpuri Lok Sabha Result 2022: मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत, प्रसपा का समाजवादी पार्टी में हुआ विलय

Mainpuri Lok Sabha By Election Result 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच देश की नजर उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभी सीट पर भी है जहां उपचुनाव हुए हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। समाजवादी पार्टी ने अपनी इस परंपरागत सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उतारा था, तो भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। पूरे चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती रही है। Mainpuri लोकसभा सीट पर भाजपा एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इस तरह यदि यहां फैसला पलटता है तो यह बहुत बड़ी खबर होगी।

LIVE UP Mainpuri By Election Result 2022 Latest Updates

2.30 PM: मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत लगभग तय हो गई है। डिंपल को 47,9639 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी रघुराज सिंह 24,7684 मतों के साथ पीछे हैं।

2.05 PM: अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में प्रशासन गड़बड़ कर सकता है। परिणाम आने के बाद ही कुछ कहूंगा।

2.00 PM: उत्तर प्रदेश की तीनों सीटों पर सपा को बढ़त मिलने के बाद चाचा-भतीजे में दूरियां खत्म हो गई है। अखिलेश ने पार्टी का झंडा शिवपाल यादव को देकर प्रसपा का सपा में विलय कराया। इस दौरान अखिलेश ने अपने चाचा के पैर छुए।


1.55 PM: मैनपुरी में शिवपाल यादव सपा में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा में प्रसपा का विलय कराया है।

12.10 PM: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव मैनपुरी की लोकसभा उपचुनाव में 1,58,485 मतों के साथ आगे चल रही हैं।

11.10 AM: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 54,797 मतों के अंतर से आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

11.05 AM: मैनपुरी के भोगांव से रघुराज शाक्य ने 800 वोटों की बढ़त बनाई।

11.00 AM: मैनपुरी बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप के गांव के बूथ पर पार्टी पिछड़ी है। डिंपल 60 हजार वोटों से आगे चल रही है।

10.50 AM: जसवंतनगर सीट पर डिंपल यादव को 47,278 वोट और रघुराज शाक्य को 21,135 वोट मिले। यादव 26,143 वोट से आगे।

10.30 AM: मैनपुरी में डिंपल यादव 50 हजार वोटों से आगे चल रही है। डिंपल को 70 फीसदी वोट मिले हैं। जसवंतनगर में डिंपल यादव करीब 25 हजार वोटों से आगे हैं।

10.10 AM: घौलपुर खेड़ा गांव में 187 वोटों से रघुराज शाक्य डिंपल यादव से पिछड़ गए हैं। डिंपल पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है।

naidunia_image

9.55 AM: मैनपुरी में डिंपल यादव रघुराज शाक्य से 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में डिंपल को 22 हजार वोटों की बढ़त।

9.25 AM: मैनपुरी सदर, जसवंतनगर और करहल सीट से डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए है। भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

9.20 AM: जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना इटावा में हो रही है। यहां पहले राउंड की गिनती में डिंपल यादव आगे हैं। डिंपल यादव- 3879, रघुराज शाक्य- 2096

8.58 AM: मैनपुरी की पांचों सीटों पर डिंपल यादव ने बढ़त बनाई हुई है। रघुराज शुरुआती रुझानों में आगे थे, लेकिन वो जल्द ही डिंपल से पिछड़ गए।

8.23 AM: जसवंतनगर, करहल, भोगांव और मैनपुरी सदर सीट पर डिंपल यादव आगे चल रही है। किशनी सीट पर भाजपा के रघुराज शाक्य आगे चल रहे हैं।

8:10 AM: मैनपुरी में डिंपल यादव में आगे चल रही हैं।

7:37 AM: मैनपुरी में अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव और दो बार उप चुनाव हुए हैं। इनमें 8 बार सपा जीती है। 5 बार यह सीट कांग्रेस की झोली में गई है। एक-एक बार अन्य दल जीते हैं। मायावती की पार्टी बीएसपी भी यहां खाता नहीं खोल पाई है।

7:07 AM: मतगणना से पहले ही अखिलेश यादव ने एक बार फिर ईवीएम पर ठिकरा फोड़ा है। भाजपा का कहना है कि अखलेश को हार का अहसास हो गया है।