• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Varanasi: BHU में पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की, जानिए संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी करीब आठ माह बाद काशी आए हैं। जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 15 Jul 2021 07:48:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Jul 2021 03:04:19 PM (IST)
PM Modi in Varanasi: BHU में पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की, जानिए संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने ससंदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। आठ माह बाद पीएम मोदी काशी आएं हैं। बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने योगी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया, साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज काशी के विकास से जुड़े 15,00 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मुझे मिला है। बनारस के विकास के लिए जो कुछ भी हो रहा है वो सबकुछ महादेव के आशीर्वाद और बनारस की जनता के प्रयास से ही जारी है। बीते कुछ महीने हम सभी के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं। कोरोना वायरस के बदले हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था। लेकिन काशी सहित, यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया।

पीएम मोदी ने कहा, देश का सबसे बड़ा प्रदेश जिसकी आबादी दुनिया के दर्जनों बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा हो, वहां कोरोना की दूसरी लहर को जिस तरह यूपी ने संभाला, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका वो अभूतपूर्व है। मैं काशी के अपने साथियों का, यहां शासन-प्रशासन से लेकर कोरोना योद्धाओं की संपूर्ण टीम का विशेष रूप से आभारी हूं। आपने दिन-रात जुटकर जिस प्रकार काशी में व्यवस्थाएं खड़ी कीं, वो बहुत बड़ी सेवा है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है।


पीएम मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ

आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ा जो इंफ्रास्ट्रक्चर यूपी में तैयार हो रहा है। आज यूपी में गांवों के स्वास्थ्य केंद्र हों, मेडिकल कॉलेज हों, एम्स हो, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है। अभी यूपी में करीब 550 ऑक्सीजन प्लांट्स बनाने का काम तेजी से चल रहा है। आज बनारस में 14 ऑक्सीजन प्लांट्स यहां लोकार्पण भी किया गया है। काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है। जिन बीमारियों के इलाज के लिए कभी दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज आज काशी में भी उपलब्ध है। काशी के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में आज कुछ और कड़ियां जुड़ रही हैं। आज महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा से जुड़े नए अस्पताल काशी को मिल रहे हैं। इसमें से 100 बेड की क्षमता बीएचयू में और 50 बेड जिला अस्पताल में जुड़ रहे हैं।

काशी में लाइव देख पाएंगे आरती

पीएम मोदी ने कहा, काशी के इतिहास, वास्तु, शिल्प कला, ऐसी हर जानकारी को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने वाली ये सुविधाएं श्रद्धालुओं के काफी काम आएंगी। बड़ी स्क्रीन्स के माध्यम से गंगा घाट पर और काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली आरती का प्रसारण पूरे शहर में संभव हो पाएगा। उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। कुछ साल पहले तक जिस यूपी में व्यापार-करोबार करना मुश्किल माना जाता था, आज मेक इन इंडिया के लिए यूपी पसंदीदा जगह बन रहा है। देश में आधुनिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया गया है, उसका लाभ अब हमारी कृषि मंडियों को भी मिलेगा। ये देश की कृषि मंडियों के तंत्र को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने की तरफ एक बड़ा कदम है।

काशी में जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें शामिल हैं:

  • गोदौलिया में मल्टी लेवल पार्किंग।
  • पर्यटन विकास के लिए रो-रो वेसल्स।
  • वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर तीन लेन का फ्लाईओवर ब्रिज।

naidunia_image

naidunia_image

  • naidunia_image
  • naidunia_image
  • naidunia_image
  • naidunia_image
  • naidunia_image
  • naidunia_image
  • naidunia_image
  • naidunia_image
  • naidunia_imagenaidunia_image
  • naidunia_image
  • naidunia_image