Presidential election results 2022। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड में वोटों की गणना के बाद उन्हें जीत मिली। NDA से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50% का आंकड़ा पार कर लिया है। द्रौपदी मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 2,61,062 वोट मिले। इस तरह देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल गई है। इनके जीतने की संभावना दूसरे राउंड में ही सुनिश्चित हो गई थी। दिल्ली में बीजेपी कार्यालय के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई और जश्न का माहौल देखा गया। देर रात राज्य सभा के सचिव और चुनाव के रिटर्निंग अफसर पीसी मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट सौंपा।
#WATCH | Secretary General of Rajya Sabha and the Returning Officer for Presidential Election 2022, PC Mody hands over the certificate to President-elect #DroupadiMurmu at her residence in Delhi. pic.twitter.com/FMw58FCr6E
— ANI (@ANI) July 21, 2022
किस राउंड में कितने मिले वोट
पहला राउंड: मतगणना के पहले दौर में सांसदों के मत गिने गये। इस राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 की वैल्यू के साथ 540 वोट हासिल किए। वहीं यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 की वैल्यू के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। इनमें से कुल 15 वोट अवैध थे।
सेकेन्ड राउंड: दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई, उसमें कुल वैध मत 1138 थे, जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है।
थर्ड राउंड: तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोट शामिल थे। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 थे, जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 थी। इस राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।
Koo Appएक साधारण जनजातीय परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक द्रौपदी जी की जीवन यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहकर उन्होंने जो अनुभव प्राप्त किया है वह देश को समृद्धि के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।- Smriti Irani (@smritiirani) 21 July 2022
Koo AppCongratulations Draupadi Murmu Ji on your election as the 15th President of India. I am confident that an inspirational icon of women empowerment, you will take this cause forward and safeguard the pro poor, federal and secular values enshrined in our Constitution.- Harsimrat Kaur Badal (@Harsimrat_Kaur_Badal) 22 July 2022