UP Election 2022 BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। दिल्ली में पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिस्ट जारी की। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि ये दोनों सीटें पहले और दूसरे चरण में नहीं हैं, फिर भी पार्टी ने अपने इन दो बड़े नेताओं को लेकर स्थिति साफ कर दी है। योगी आदित्यनाथ को लेकर चर्चा थी कि वे अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं।अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने अभी पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इससे पहले मायावती पहले चरण की 58 में से 53 सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है। यूपी में पहले चरण के लिए 58 सीटों पर और दूसरे चरण में 55 सीटों पर (कुल 113 सीट) वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए भाजपा ने 57 और दूसरे चरण के लिए 48 सीटों का ऐलान किया है।
भाजपा की पहली लिस्ट की बड़ी बातें
UP Election 2022 BJP Candidate List: देखिए पूरी लिस्ट
U
P Election Schedule: उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होगा मतदान
Joint press conference by Shri @dpradhanbjp and Shri @ArunSinghbjp at BJP HQ in New Delhi. https://t.co/gTvtrQUbPT
— BJP (@BJP4India) January 15, 2022
पहला चरण
दूसरा चरण
तीसरा चरण
चौथा चरण
पांचवां चरण
छठा चरण
सातवां चरण
रामवीर उपाध्याय होंगे भाजपा में शामिल
आगरा से खबर है कि बसपा से इस्तीफा देने वाले रामवीर उपाध्याय आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उपाध्याय के आगरा स्थित आवास पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का हो रहा इंतजार। वह सदस्यता ग्रहण कराएंगे। रामवीर 2017 में हाथरस की सादाबाद सीट से बसपा के विधायक निर्वाचित हुए। डेढ़ वर्ष से पार्टी से निलंबित चल रहे थे।