• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • National
LIVE BLOG

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना लगभग तय, अमित शाह भी एक्शन में

LIVE Vidhan Sabha chunav result 2024
Posted BY Arvind Dubey
Updated: Sun, 24 Nov 2024 10:02:14 AM (IST)Published: Sat, 23 Nov 2024 07:08:39 AM (IST)
  • Join करें
महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना लगभग तय, अमित शाह भी एक्शन में
विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा, जिसे मुख्यमंत्री घोषित किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  1. महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में भाजपा की जबरदस्त लहर
  2. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही योगी का भी जादू बरकरार
  3. ‘बंटेंगे तो कटेंगे’, ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारों ने किया कमाल

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Assembly Election Results 2024)। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। इन सभी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर रही।

दिन की सबसे बड़ी खबर महाराष्ट्र से रही। यहां भाजपा और सहयोगी दलों (शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीपी) की सुनामी नजर आई है। अकेली भाजपा अपने दम पर बहुमत के काफी करीब तक पहुंच गई। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। शिवसेना और एनसीपी के बीच असली और नकली की लड़ाई पर जनता का फैसला भी साफ नजर आया।

वहीं झारखंड में शुरू मे कांटे की टक्कर की टक्कर नजर आई, लेकिन फिर JMM के दम पर इंडी गठबंधन आगे बढ़ गया। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर ये विधानसभा चुनाव और उपचुनाव भाजपा के शानदार साबित हुए हैं।