यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Chunav 2024: भाजपा ने सांसद जयंत सिन्हा को दिया नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब, जानिए कारण
जब से पार्टी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किया है, तब से जयंत निष्क्रिय हैं। उन्होंने 20 मई को मतदान भी नहीं किया।
Publish Date: Tue, 21 May 2024 10:27:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 10:32:38 AM (IST)
भाजपा ने इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा को टिकट नहीं दिया है।HighLights
- लोकसभा चुनाव में अब दो चरणों का मतदान शेष
- 25 मई और 1 जून को होगी वोटिंग
- पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी
एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election 2024)। लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों का मतदान हो चुका है। अब 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार जारी है। 4 जून को मतगणना होगी। यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर हलचल
Jharkhand: सांसद जयंत सिन्हा को भाजपा का नोटिस
भाजपा ने झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन के अंदर जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा गया, 'जब से पार्टी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। आपको अपने वोट का प्रयोग करने की ज़रूरत भी महसूस नहीं हुई। इससे पार्टी की छवि खराब हुई है।'
![naidunia_image]()