• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: एक्टर गोविंदा फिर करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत, CM एकनाथ शिंदे से की थी मुलाकात

अभिनेता गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। शिवसेना सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाल...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 08:00:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 Mar 2024 09:36:22 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: एक्टर गोविंदा फिर करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत, CM एकनाथ शिंदे से की थी मुलाकात
एक्टर गोविंदा की हो सकती है राजनीति में एंट्री।

HighLights

  1. सीएम शिंदे से मिले गोविंदा, चुनाव लड़ने की उम्मीद
  2. सीएम शिंदे की मौजूदगी में जल्द ही पार्टी में हो सकते हैं शामिल

एजेंसी, मुंबई। अभिनेता गोविंदा एक बार फिर राजनीतिक पारी का आगाज कर सकते हैं। बीते तीन-चार दिन पहले उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। शिवसेना सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। वह वर्ष 2004 में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के दिग्गज नेता राम नाइक के खिलाफ उतरे थे। उन्होंने मुंबई-उत्तरी लोकसभा सीट से उन्हें हरा दिया था। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

शिवसेना से मिल सकती है टिकट

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पूर्व सांसद गोविंदा अपनी दूसरी राजनीतिक पारी की शुरुआत एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के साथ करना चाहते हैं। वह मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उनका सामना शिवसेना (उद्धव गुट) के अमोल कीर्तिकर से होगा। अमोल कीर्तिकर शिंदे गुट के मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं।


शिंदे गुट को लोकप्रिय चेहरे की तलाश

गोविंदा जल्द ही शिंदे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे। दरअसल, शिंदे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर काफी उम्रदराज हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी की लीडरशिप चाहती है कि इस सीट से एक लोकप्रिय चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा जाए, इसलिए गोविंदा के नाम की चर्चाएं हो रही हैं।