• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग पर आज आम आदमी पार्टी से बात करेगी कांग्रेस

INDIA Bloc Bihar Seat Sharing: मंथन की शुरुआत बिहार से हुई, जहां लोकसभा की कुल 40 सीट हैं। इसमें से 17-17 सीट पर जदयू और आरजेडी ने पहले ही दावा ठोंक द...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 09:00:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jan 2024 08:31:44 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग पर आज आम आदमी पार्टी से बात करेगी कांग्रेस
हर राज्य में क्षेत्रीय दल चाहता है कि कांग्रेस सबसे ज्यादा समझौता करे, क्या ऐसा होगा?

HighLights

  1. सीटों का बंटवारा सबसे बड़ा मुद्दा
  2. अब तक नहीं बनी कोई सहमति
  3. 20 जनवरी तक सीट शेयरिंग पर फैसला करने का कांग्रेस ने रखा है लक्ष्य

एजेंसी, नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में सीट शेयरिंग पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि कांग्रेस ने इस पर साथी दलों के साथ मंथन शुरू कर दिया है। रविवार से बिहार के सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर कांग्रेस नेताओं की बात हुई। आज आम आदमी पार्टी के साथ मंथन होगा।

रविवार को कांग्रेस के नेता मुकुल वासनिक के दिल्ली वाले निवास पर जुटें। यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना में बैठे आरजेडी के नेताओं से बात हुई।

INDIA Bloc Bihar Seat Sharing

अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी सीट शेयरिंग (Seat Sharing) इतनी आसान नहीं होगी। कारण यहां जदयू (JDU) और आरजेडी (RJD) के रूप में दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां हैं।

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट हैं। इसमें से 17-17 सीट पर जदयू और आरजेडी ने पहले ही दावा ठोंक दिया है। नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टी का मानना है कि बिहार में कांग्रेस को सिर्फ 5 सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। देखनी यही है कि क्या कांग्रेस इतना बड़ा त्याग करती है या नहीं।


गठबंधन में RJD-कांग्रेस को एक मान रही JDU

बिहार की राजनीति दिलचस्प है। विपक्षी दलों के गठबंधन में भी ऐसा है। कांग्रेस सीट शेयरिंग के लिए बात कर रही है, लेकिन उसकी बात सिर्फ लालू की पार्टी आरजेडी से हो रही है। इसमें जदयू शामिल नहीं है।

दरअसल, जदयू का मानना है कि उसके लिए गठबंधन में कांग्रेस, आरजेडी का एक हिस्सा है। यही कारण है कि नीतीश की पार्टी ने गठबंधन में अपने हिस्से की 17 सीट मांग ली है, शेष 23 में से आरजेडी के ऊपर है कि वो कांग्रेस या अन्य छोटे दलों (माले, सीपीआई) को कितनी सीट देती है।

क्या चार सीट पर मानेगी कांग्रेस

आरजेडी के नेता कांग्रेस के लिए चार सीट छोडऩा चाहते हैं। ये सीट भी ऐसी हैं जहां भाजपा मजबूत है। देखना यही है कि क्या कांग्रेस चार सीट पर मानेगी या नहीं।

INDIA Bloc Uttar Pradesh Seat Sharing

उत्तर प्रदेश में भी सीट शेयरिंग पर माथापच्ची जारी है। इस बीच, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है और सही समय पर ऐलान कर दिया जाएगा।

वहीं इंडिया गठबंधन में बसपा को शामिल करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव बाद उनकी गारंटी कौन लेगा।

Maharashtra Seat Sharing Update: सुप्रिया सुले का बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र को लेकर कहा था कि पार्टी का ध्यान सभी लोकसभा सीटों पर है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'हर पार्टी हर सीट पर लड़ना चाहती है। ऐसे में बातचीत होगी कि कौन बेहतर करेगा। सभी सीटों के लिए सर्वे होगा और फिर हम देखेंगे कि किसकी ताकत कहां ज्यादा है। गठबंधन इसी तरह काम करता है।'

#WATCN | On Congress president Mallikarjun Kharge saying the party's focus is on all Lok Sabha seats, NCP working president and MP Supriya Sule says, "Every party wants to fight every seat and then there will be negotiations who will do better. Eventually, the survey will be for… pic.twitter.com/TVffen6Abi

— ANI (@ANI) January 7, 2024