• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exit Poll 2024 Result: दो एग्जिट पोल जिसने भाजपा को चार सौ पार पहुंचाया

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित होगे। उससे पहले आज (शनिवार) को एग्जिट पोल्स सामने आए हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल का अनुमान है कि भ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 08:50:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 12:52:29 AM (IST)
Exit Poll 2024 Result: दो एग्जिट पोल जिसने भाजपा को चार सौ पार पहुंचाया
लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल।

HighLights

  1. एग्जिट पोल में तीसरी बार बन रही मोदी सरकार।
  2. तेलंगाना में भाजपा को 8 से 10 सीटें मिलने की संभावना है।
  3. केरल में भाजपा बनाएगी बढ़त।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Exit Poll 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित होगे। उससे पहले आज (शनिवार) को एग्जिट पोल्स सामने आए हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल का अनुमान है कि भाजपा को 371-401 सीटें मिलेंगी। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, एनडीए आंध्र प्रदेश में जीत दर्ज कर सकती है। तेलंगाना में भी भाजपा आगे रहेगी। कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन आगे चल रहा है, लेकिन सीटें कम होने की संभावना है। भाजपा को 18-22, जेडीएस को 1-3 और कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलेंगी। इस तरह एनडीए की सीटों की संख्या 20-24 हो सकती है। वहीं, न्यूज 24 टूडेन चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में NDA को 400 सीटें दी हैं।

तेलंगाना में भाजपा को 8-10 सीटें, कांग्रेस को 6-8, बीआरएस को 0-1 और एआईएमआईएम को 1-1 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार, आंध्र प्रदेश में NDA 19 से 23 सीटें जीत सकती है। टीडीपी को 13-15, जन सेना पार्टी को 0-2, वाईएसआरसीपी को 3-5 और कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। केरल में बीजेपी 3 सीटें जीत सकती है। यूडीएफ को 15 और एलडीएफ को 5 सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए दक्षिण भारत में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। भाजपा को 57-65, इंडी गठबंधन को 59-66 और अन्य को 4-7 सीटें मिलेंगी।


मध्यप्रदेश में बीजेपी रचेगी इतिहास

भाजपा मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप करेगी। सभी 29 सीटें जीतकर सत्ता में आएगी। छत्तीसगढ़ में भी पार्टी को 10 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलेगी। ओडिशा में बीजेडी को 4-6 सीट मिल सकती है। भाजपा को 15 से 17 सीटें मिलने की उम्मीद हैं, जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिल सकती है। दिल्ली से हैरान करने वाली बात सामने आई है। जहां बीजेपी 7 सीटें जीत रही है।

ओडिशा में बीजेडी को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 15-17 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की उम्मीद है। बिहार में एनडीए को 34-36 सीटें मिलने की संभावना है।