• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Chunav 2024: देश की राजनीति के लिए अहम 13 और 15 जनवरी, जानिए क्या करेंगे पीएम मोदी और मायावती

Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को बिहार के चंपारण जिले के बेतिया में रहेंगे। यहां रमण मैदान में रैली करेंगे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 02:37:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 02:41:33 PM (IST)
Lok Sabha Chunav 2024: देश की राजनीति के लिए अहम 13 और 15 जनवरी, जानिए क्या करेंगे पीएम मोदी और मायावती
पीएम मोदी और मायावती

HighLights

  1. 13 जनवरी को पीएम मोदी बिहार के बेतिया में करेंगे रैली
  2. लोकसभा चुनाव के लिए यही होगा भाजपा का शंखनाद
  3. 15 को मायावती खोलेंगी अपने पत्ते

एजेंसी, नई दिल्ली/लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले 13 और 15 जनवरी जनवरी की तारीख बहुत अहम होने जा रही है। 13 जनवरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) का शंखनाद करने जा रहे हैं। वहीं 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती अपने पत्ते खोलेंगी कि वे इन चुनावों में किस धड़े का हिस्सा होंगी।

INDIA अलायंस को BSP की हां या ना, 15 को होगी खुलासा

मायावती यह साफ करने जा रही हैं कि लोकसभा चुनाव में वे किस धड़े का हिस्सा रहेंगी? इंडिया गठबंधन में जाएंगे या नहीं? अब तक मायावती ने दोनों धड़ों से समान दूरी बनाए रखी है। अब 15 जनवरी को स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी, जब सुबह 11 बजे मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।


बता दें, समाजवादी पार्टी इस बात के लिए बिल्कुल राजी नहीं है कि बसपा को इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनाया जाए। एक दिन पहले ही इस बारे में जब सवाल पूछा गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा को शामिल कर लिया तो चुनाव बाद, जो कुछ होगा, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

अखिलेश के इस तंज का जवाब देते हुए मायावती ने रविवार को ट्वीट किया

अपनी व अपनी सरकार की दलित-विरोधी आदतों, नीतियों एवं कार्यशैली से मजबूर सपा प्रमुख द्वारा बीएसपी पर अनर्गल तंज कसने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में भी झांंककर जरूर देख लेना चाहिए कि उनका दामन भाजपा को बढ़ाने व उनसे मेलजोल के मामले में कितना दागदार है।

बिहार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

naidunia_image

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को बिहार के चंपारण जिले के बेतिया में रहेंगे। माना जा रहा है कि यहां रमण मैदान में होने वाली रैली से भाजपा और मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार का शंंखनाद कर सकते हैं।