_2024113_1464_m.webp)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) के नेताओं की वर्चुअल बैठक अब से कुछ देर पहले खत्म हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को I.N.D.I.A गठबंधन का संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से इनकार कर दिया है। वहीं दूसरे ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को I.N.D.I.A गठबंधन का चेयरमैन बनाए जाने की कवायद चल रही है। आज I.N.D.I.A गठबंधन की वर्चुअल बैठक में ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव शामिल नही हुई थे।
गौरतलब है कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं की यह बैठक 14 जनवरी को शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एक दिन पहले हुई है। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन में सभी नेताओं को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया।
NCP प्रमुख शरद पवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए INDIA ब्लॉक नेताओं की बैठक में शामिल हुए।
सीट बंटवारे, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और अन्य मुद्दों की समीक्षा के लिए बैठक जारी है।
(तस्वीर सोर्स: NCP) pic.twitter.com/mU8LBzvP8i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2024
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 12 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेता 13 जनवरी, 2023 को सुबह साढ़े 11 बजे एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में सीट बंटवारे के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा 14 जनवरी को इम्फाल के पास थौबल से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
इधर I.N.D.I.A गठबंधन के तमाम दल संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। आज होने वाली वर्चुअल बैठक में संयोजक तय किया जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को I.N.D.I.A का संयोजक बनाने की पैरोकारी की जा रही है। इस बैठक के कारण दिल्ली की लोकसभा सीटों के तालमेल को लेकर उत्तर प्रदेश में सपा के साथ होने वाली कांग्रेस की बैठक को टाल दिया गया।