यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections: तीसरे चरण में हुआ 64.4% मतदान, 2019 के चुनाव की तुलना में 2.9 फीसदी कम
मंगलवार रात 11.40 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस बार मतदान 64.4 प्रतिशत रहा। 2019 में इन सीटों पर 67.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 08 May 2024 07:59:16 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 May 2024 08:11:18 AM (IST)
इस बार भीषण गर्मी के कारण मतदान में कमी दर्ज की जा रही है। इससे न केवल चुनाव आयोग, बल्कि पार्टियां भी चिंतित हैं।HighLights
- तीसरे चरण में 93 सीटों पर हुई वोटिंग
- मंगलवार रात 11.40 बजे तक 64.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया
- 2019 में इन सीटों पर 67.33 प्रतिशत मतदान हुआ था
एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 11 राज्यों की 93 सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान सम्पन्न हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस सीटों पर 64.4 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो 2019 के चुनावों की तुलना में करीब 3 फीसदी (2.9 फीसदी) कम है।
बता दें, इस बार भीषण गर्मी के कारण मतदान में कमी दर्ज की जा रही है। इससे न केवल चुनाव आयोग, बल्कि पार्टियां भी चिंतित हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दो चरणों में भी 2019 की तुलना में कम मतदान दर्ज किया गया है।
मंगलवार रात 11.40 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस बार मतदान 64.4 प्रतिशत रहा। 2019 में इन सीटों पर 67.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage: वोटरों में उत्साह नहीं, नेताओं की बढ़ी चिंता
पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। तब अंतिम मतदान 66.14 प्रतिशत रहा था, जो 2019 की तुलना में 0.4 प्रतिशत कम था। बता दें, मतदान के दो दिन बात चुनाव आयोग ने इस आंकड़े को अपडेट किया था, जिस पर राजनीतिक दलों ने सवाल उठाया है।
![naidunia_image]()
दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ था और मतदान प्रतिशत 66.71 रहा था। 2019 से यह आंकड़ा लगभग 3 प्रतिशत कम है।
मत प्रतिशत: 2024 vs 2019
- पहला चरण: 66.14% वोटिंग (- 0.4%)
- दूसरा चरण: 66.71% वोटिंग (- 3%)
- तीसरा चरण: 64.04% वोटिंग (- 2.9%)
![naidunia_image]()
इस बार वोटर्स में उत्साह की कमी क्यों
- कारण-1: भीषण गर्मी
- कारण-2: शादियों का सीजन
- कारण-3: देश का सियासी मिजाज