• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Bihar: शादी के 4 साल बाद पति ने दिखाया रंग, बोला- धर्म बदलो तो साथ रखूंगा

Love Jihad in Bihar: पत्नी के साथ ही उसकी मां के लिए भी रखी धर्म परिवर्तन की शर्त, पीड़िता ने राज्य महिला आयोग में शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 14 Oct 2020 08:14:09 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2020 12:50:25 PM (IST)
Love Jihad in Bihar: शादी के 4 साल बाद पति ने दिखाया रंग, बोला- धर्म बदलो तो साथ रखूंगा

Love Jihad in Bihar: देश में लव जिहाद का एक और गंभीर मामला सामने आया है। बिहार में निकाह के चार साल बाद शौहर ने लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। लड़की ने साहस दिखाया और राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, चार साल पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने धर्म नहीं बदलने पर अब अपनी पत्नी को साथ रखने से इन्कार कर दिया। यही नहीं युवक अपनी पत्नी के साथ ही उसकी मां पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। पति-पत्नी दोनों पटना विश्वविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं।

Love Jihad के इस मामले का शिकार हुई युवती पटना सिटी की रहने वाली है। महिला आयोग को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया, उसने 4 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। लड़की हिंदू है, जबकि उसका पति मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है। युवक मुंगेर का रहने वाला है। पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ था। तब घर-समाज के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी की थी। शादी के 4 साल गुजरने के बाद वह उस पर और उसकी मां पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर साथ नहीं रखने की बात कही है। लकड़ी का कहना है कि पति उसे बिना धर्म परिवर्तित किए ही स्वीकार करे।


यह प्रकरण सामने आने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत मिली है। दोनों ने कोर्ट में शादी की है, इसलिए उन्हें सोचने का वक्त दिया जाना चाहिए। महिला आयोग ने मामले की अगली सुनवाई के लिए फरवरी में तारीख तय की है।