• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakumbh Traffic Update: महाकुंभ जाने वाले यात्री ध्यान दें! पढ़ें प्रयागराज, नैनी, झूंसी जंक्शन से कैसे पकड़ सकेंगे ट्रेन

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। 8 प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट प्लान बनाए गए हैं। प्...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 12 Feb 2025 11:12:14 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Feb 2025 12:54:28 AM (IST)
Mahakumbh Traffic Update: महाकुंभ जाने वाले यात्री ध्यान दें! पढ़ें प्रयागराज, नैनी, झूंसी जंक्शन से कैसे पकड़ सकेंगे ट्रेन
महाकुंभ जाने से पहले पढ़ें ये खबर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महाकुंभ को लेकर सनातनियों में उत्साह है।
  2. माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में स्नान कर रहे लोग।
  3. श्रद्धालुओं की सुविधा का रेलवे ने रखा है ध्यान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। यूपी के प्रयागराज में लगे महाकुंभ को लेकर सनातनियों में गजब का उत्साह है। देशभर से लोग माघी पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रयागराज के 8 प्रमुख स्टेशनों पर खास व्यवस्था की है। सभी स्टेशनों पर रेलवे ने एंट्री और एग्जिट के लिए प्लान बनाया है।

इस आर्टिकल में हम रेलवे का खास प्लान आपसे साझा करने वाले हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी न हो....

यहां से प्रवेश के बाद ऐसे पहुंचे संगम

प्रयागराज जंक्शन पर उतरने के बाद श्रद्धालुओं को प्लेटफॉर्म नंबर 1 से स्टेशन के अंदर लिया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए आराम स्थल की व्यवस्था की गई है, जिससे वह वहां ठहर सकते हैं। उसके बाद एग्जिट के लिए प्लेटफॉर्म 10 पर व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं को सीधे सिविल लाइन से बाहर निकाल रहे हैं।

naidunia_image

जानें प्रयागर जंक्शन की स्थिति

  • प्रयाग जंक्शन पर उतरने वाले श्रद्धालुओं की भी सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। बैंक रोड की तरफ पड़ने वाले प्रयाग जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से श्रद्धालु एंट्री कर सकेंगे। उसके बाद ट्रेन के ही जरिए उनको छोटा बागड़ा रूट से महाकुंभ मेला पहुंचाया जा रहा है।

  • महाकुंभ में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ पहुंच रही है। इस दौरान संगम पर नहाने का मन श्रद्धालुओं का ज्यादा होता है। इसी बात को ध्यान रखते हुए संगम के करीब पड़ने वाले स्टेशन प्रयागराज संगम को अगले 2 दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है।
  • naidunia_image

    जानें झूंसी, नैनी और रामबाग रेलवे स्टेशन का हॉल

    नैनी जंक्शन, झूंसी जंक्शन और राम बाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे की तरफ से इसी तरह की व्यवस्था की गई है। यहां आपको प्लेटफॉर्म नंबर 1 से ही एंट्री मिल सकेगी। उसके बाद दूसरी ओर यात्रियों को महाकुंभ की ओर लेकर जा रहे हैं।

    300 स्पेशल ट्रेनों का हो रहा संचालन

    रेलवे की तरफ से लगभग 300 स्पेशल ट्रेनों को श्रद्धालुओं के लिए चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों के जरिए श्रद्धालुओं को जनपद और स्टेशनों पर छोड़ा जा रहा है।

    सतना से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु

    • रेलवे प्रशासन की माने तो उनके द्वारा अतिरिक्ति यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से सुबह जाने वाली पैसेंजर के जरिए करीब 12 सौ यात्रियों को प्रयागराज भेजा। जबकि सारनाथ में करीब 500 श्रद्धालु बैठाए हैं।
    • इसके अलावा रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सुबह से दोपहर तक में साढ़े तीन हजार मेलार्थियों को प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं। जबकि इतने यात्री प्रयागराज जाने के लिए जंक्शन में ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

    सुविधा में बढ़ाए गार्ड

    प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे की मांग पर जिला कलेक्टर डॉक्टर सतीश कुमार एस ने दस होमगार्ड के जवानों को रेलवे में कुंभ मेलार्थियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था में लगाया है। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छता कर्मी भी उपलब्ध कराए हैं।