• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में 58.22 प्रतिशत मतदान, देखिए फोटो-वीडियो

महाराष्ट्र में कुल 9.70 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। पूरे महाराष्ट्र में 1 लाख से अधि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 20 Nov 2024 05:56:37 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Nov 2024 08:08:39 PM (IST)
Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में 58.22 प्रतिशत मतदान, देखिए फोटो-वीडियो
Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024: मुंबई की नामी हस्तियां मतदान कर रही हैं।

एजेंसी, मुंबई (Maharashtra Election Polling 2024)। महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग चली। शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में 58.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मिलाकर 4136 प्रत्याशी मैदान में है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति (भाजपा, शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीपी) और महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-शरद पवार) के बीच है।

मतदान शाम 5 बजे तक चला। इसे बाद एग्जिट पोल जारी किए गए। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर, शनिवार को होगी। मतदान प्रतिशत पर खास नजर रहेगी। महाराष्ट्र में अब तक हुए 13 विधानसभा चुनाव में औसत 62.2 फीसदी वोटिंग हुई है।


सबसे पहले मतदान करने वालों में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल रहे। उन्होंने नागपुर में मतदान किया। वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ ही अभिनेता राजकुमार राव ने भी जल्दी मतदान किया। नीचे देखिए फोटो-वीडियो

naidunia_image

Maharashtra Election 2024 News

  • उद्धव ठाकरे ने सपरिवार मुंबई में मतदान किया। इसी तरह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में वोट डाला। दोनों ही नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
  • महाराष्ट्र में सुस्त मतदान देखने को मिला है। 11 बजे तक 18.14 फीसदी वोटिं दर्ज की गई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक सिर्फ 6.61 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई में मत प्रतिशत चिंता का कारण रहा है। सभी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।
  • महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से भाजपा सबसे ज्यादा 149 सीटों के साथ मैदान में है। उसके बाद 81 सीटों पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और 59 सीटों पर अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने उम्मीदवार उतारे हैं।

naidunia_image

  • विपक्ष की ओर से कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। शिवसेना (यूबीटी) 95 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 86 दावेदार खड़े किये हैं।
  • कुछ छोटे दल भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। जैसे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 237 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 17 सीटों पर मैदान में है।

naidunia_image

मुद्दे जो चुनाव प्रचार में रहे हावी

सत्तापक्ष ने अपने किए गए कार्यों का बखान किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बढ़चढ़ कर बताया गया। महायुति को उम्मीद है कि लाड़की बहना जैसी योजना मध्य प्रदेश की तरह महाराष्ट्र में भी मास्टरस्ट्रोक साबित होगी।

वहीं विपक्ष ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की स्थिति, महंगाई को मुद्दा बनाया। साथ ही ध्रुवीकरण भी बड़ा मुद्दा रहा। भाजपा की ओर से 'वोट-जिहाद, बटेंगे तो कटेंगे तथा ‘एक हैं तो सेफ हैं' के नारे दिए गए।

#WATCH | After casting his vote, Maharashtra Deputy CM and NCP candidate from Baramati Assembly constituency, Ajit Pawar says "Even during Lok Sabha, members of our family were contesting against each other and everyone has seen that. I tried to meet everyone in Baramati. I am… pic.twitter.com/jC0JbG7zSO

— ANI (@ANI) November 20, 2024

प्रमुख प्रत्याशी, जिसकी प्रतिष्ठा दांव पर

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, पूर्व मंत्री नवाब मलिक, शाइना एनसी, कृषि मंत्री धनंजय मुंडे, महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबु आजमी, पूर्व मंत्री जयंत पाटिल प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल है, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

#WATCH | Nagpur, Maharashtra: RSS Chief Mohan Bhagwat says, "In a democracy, voting is a citizen's duty. Every citizen should perform this duty. I was in Uttaranchal, but I came here last night to cast my vote. Everyone should vote..."#MaharashtraAssemblyElections2024 https://t.co/TPje6eCYg2 pic.twitter.com/U6ePRamY7f

— ANI (@ANI) November 20, 2024

naidunia_image

मत प्रतिशत पर रहेगी नजर

महाराष्ट्र में अब तक के 13 विधानसभा चुनावों में औसतन 62.2% मतदान हुआ है। राज्य में सबसे अधिक मतदान 1995 में हुआ था, जब 71.6% मतदाताओं ने मतदान किया था, जबकि सबसे कम मतदान 1980 में हुआ था, जब 53.3% मतदान हुआ था।

शहरी मतदाताओं की उदासीनता लगातार चुनौती है। 2019 के विधानसभा चुनावों में 64 शहरी निर्वाचन क्षेत्रों में से 62 में औसत से कम मतदान दर्ज किया गया था। राज्य की राजधानी और भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई लंबे समय से कम मतदान प्रतिशत से जूझ रही है।

#WATCH | Actor Rajkummar Rao leaves from a polling booth in Mumbai after casting his vote for #MaharashtraAssemblyElections2024.

He says, "It is very important (to vote). Everyone, please step out and vote. This is the voting day, it is very important." pic.twitter.com/ySUFI3Loee

— ANI (@ANI) November 20, 2024