• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Assembly Polls: 4 बड़े नेताओं ने छोड़ा अजित पवार का साथ, शरद पवार कैंप में हो सकती है घर वापसी

महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। 4 बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने से अजित पवार को झटका लगा ह...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 17 Jul 2024 10:35:06 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jul 2024 10:42:25 AM (IST)
Maharashtra Assembly Polls: 4 बड़े नेताओं ने छोड़ा अजित पवार का साथ, शरद पवार कैंप में हो सकती है घर वापसी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. पिंपरी चिंचवड के 4 बड़े नेताओं ने अजित पवार को सौंपे इस्तीफे
  2. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर असंतोष
  3. शरद पवार ने कहा था- अजित पवार के समर्थक उनके संपर्क में

एजेंसी, मुंबई (Ajit Pawar Vs Sharad Pawar)। महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। ताजा खबर अजित पवार कैंप से है। पिंपरी चिंचवड क्षेत्र के चार बड़े नेताओं ने अजित पवार का साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि ये नेता जल्द ही शरद पवार कैंप में शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अजित पवार के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

बता दें, एनसीपी के दो धड़ों, अजित पवार गुट और शरद पवार गुट के बीच शुरू से खींचतान चल रही है। शरद पवार ने कुछ दिन पहले कहा था कि अजित पवार के करीबी कई नेता उनके संपर्क में हैं।


naidunia_image

किन नेताओं ने बदल पाला और क्यों है नाराजगी

  1. अजित गव्हाणे: एनसीपी की पिंपरी-चिंचवड इकाई के प्रमुख
  2. यश साने, पिंपरी-चिंचवड़ छात्र विंग के प्रमुख
  3. राहुल भोसले, पूर्व नगरसेवक
  4. पंकज भालेकर, पार्टी कार्यकर्ता

अजित गव्हाणे भोसरी विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे। अजित पवार ने सकारात्मक संकेत नहीं दिए। इस सीट पर अभी भाजपा का कब्जा है। महेश लांडगे पिछले दो बार से चुनाव जीते हैं। बाकी नेताओं ने इस्तीफा दिया है, क्योंकि वे अजित गव्हाणे के समर्थक हैं।

naidunia_image

124 सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं उद्धव ठाकरे

इस बीच, महाविकास आघाडी (MVA) कैंप से भी खींचतान की खबरें आ रही हैं। उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले अपने बड़े नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि उद्धव गुट इस बार 124 विधानसभा सीटों की मांग करेगा। यदि मांग नहीं मानी गई तो शिवसेना (उद्धव गुट) अकेले चुनाव लड़ने पर भी फैसला कर सकती है।

naidunia_image

बता दें, इस गठबंधन में शिवसेना (उद्धव गुट) के अलावा एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस भी शामिल है। अब तक इस बात पर सहमति बनी थी कि तीनों पक्षों को 90-90 सीट मिलेगी। शेष सीटें निर्दलीयों के लिए छोड़ दी जाएगी। बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीट है।

naidunia_image