
मुंबई। Lalbaugcha Raja, Ganeshotsav 2023: गणेश चतुर्थी 2023 से पहले भक्तों को मुंबई के लालबागचा राजा की पहली झलक दिखाई गई। मंडप गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने ढोल-नगाड़े और जोरदार नारेबाजी के साथ भगवान गणपति का स्वागत किया।
शुक्रवार को लालबाग के राजा की पहली झलक पारंपरिक तरीके से दिखाई गई। इस अवसर पर शिवाजी महाराजकालीन नृत्य प्रस्तुत किया गया। यह लालबाग के राजा का 90वां वर्ष है। लालबाग के राजा की विशेष प्रतिष्ठा है। देशभर के श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। अभिनेता, अभिनेत्रियों से लेकर राजनेता और उद्योगपति तक लालबाग का आर्शीवाद लेने पहुंचते हैं।
इस साल लालबाग के राजा मंडप में रायगढ़ की प्रतिकृति बनाई गई है। गणेश चतुर्थी को लेकर महाराष्ट्र में उत्साह का माहौल है।
लालबाग के राजा के मंडल की प्रतिकृति का निर्माण दिवंगत कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई ने किया है। देसाई ने हाल ही में सुसाइड कर लिया। लालबाग का राजचा मंडप नितिन देसाई का आखिरी काम था। इसलिए इस बार मंडप देसाई के कार्यकर्ताओं के लिए बेहद खास है। इस साल आकर्षक फूलों की व्यवस्था की गई है।
#WATCH | Maharashtra | First look of Lalbaugcha Raja unveiled in Mumbai ahead of #Ganeshotsav pic.twitter.com/wzNaDQ994M
— ANI (@ANI) September 15, 2023