• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Next CM: एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकार; क्या फडणवीस मारेंगे बाजी?

maharashtra New CM महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद अगले सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे या अजीत पवार किसके नाम...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 11:35:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Nov 2024 02:09:09 PM (IST)
Maharashtra Next CM: एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकार; क्या फडणवीस मारेंगे बाजी?
महाराष्ट्र में नए सीएम को लेकर गतिविधियां तेज। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद अगले सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे या अजीत पवार किसके नाम पर मुहर लगेगी, यह तय नहीं हुआ है।

इस बीच एकनाथ शिंदे ने राजभवन पहुंचकर आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनको तब तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर जिम्मेदारी संभालने को कहा है, जब तक नया सीएम नहीं चुन लिया जाता।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर सकता है। वह कल दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने पार्टी के आलाकमान से भी महाराष्ट्र की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर बातचीत की है। यह माना जा रहा है कि आलाकमान की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए आश्वासन लेकर वह आज मुंबई लौट आए हैं।


कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के लिए लामबंद

महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा को सबसे अधिक 132 सीटें, शिवसेना को 57 सीटें व एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं कि एक बार फिर राज्य (Mharashtra CM) में देवेंद्र फडणवीस के रूप में उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा।

इधर, शिवसेना (शिंदे) के कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे को सीएम बनना के की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि एकनाथ शिंदे राज्य में ढाई साल अच्छी सरकार चलाई। उनकी लोकप्रियता काफी है। लाडकी बहना योजना उनकी ही दिमाग की उपज थी, जिसमें गठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की। वहीं एनसीपी (अजीत पवार) के समर्थक दादा को महाराष्ट्र का अगला सीएम बनते देखना चाहते हैं।

पीएम मोदी व अमित शाह का निर्णय स्वीकार- शिवसेना

शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया है। महायुति नेता एक साथ बैठकर चर्चा कर दिल्ली जाएंगे। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। सीएम शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा।