• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा उप-चुनाव, क्या छोटी बहू से होगा मुकाबला

चर्चा है कि भाजपा यहां मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती हैं। ऐसा हुआ तो मुकाबला दिलचस्प होगा। पिछले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 10 Nov 2022 12:31:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Nov 2022 12:49:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा उप-चुनाव, क्या छोटी बहू से होगा मुकाबला

Mainpuri Bypoll: मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) से समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से पार्टी ने टिकट दिया है। लगातार चुनाव हार रही समाजवादी पार्टी के लिए यहां अग्निपरीक्षा होने जा रही है। मैनपुर सपा का गढ़ रहा है, लेकिन जानकारों का कहना है कि अखिलेश यादव के लिए इस बार लड़ाई इतनी आसान नहीं रहने वाली है। कहा जा रहा है कि चाचा शिवपाल यादव मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा यहां मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती हैं। ऐसा हुआ तो मुकाबला दिलचस्प होगा। पिछले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया था। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। भाजपा इस चुनाव को लेकर उत्साहित है क्योंकि मोदी-योगी की पार्टीा ने इसी साल सपा के गढ़ रहे आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट को अपने नाम किया है।

naidunia_image

मैनपुरी लोकसभा सीट का इतिहास

मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यहां अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव और दो बार उप चुनाव हुए हैं। इनमें आठ बार समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 5 बार यह सीट कांग्रेस की झोली में गई है। एक-एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, बीएलडी, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता दल और जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनकर लोकसभा पहुंचे। मायावती की पार्टी बीएसपी भी यहां खाता नहीं खोल पाई है। भाजपा की कोशिश है कि इस बार इतिहास बदला जाए।

naidunia_image


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।