• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maldives Row: भारी पड़ा मोदी से पंगा, मालदीव में उठी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की मांग

पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद ने कहा, वास्तव में भारत हमारे लिए 911 कॉल है। जब भी संकट आएगा, हम सबसे पहले भारत को ही कॉल करेंगे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 09:04:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jan 2024 09:04:50 AM (IST)
Maldives Row: भारी पड़ा मोदी से पंगा, मालदीव में उठी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की मांग

HighLights

  1. पीएम मोदी ने शेयर की थी लक्षद्वीप की तस्वीरें
  2. उसके बाद से मालदीव की सरकार को लगी मिर्ची
  3. चीन के प्रति ज्यादा झुकाव रखते हैं राष्ट्रपति मुइज्जू

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के नेताओं की टिप्पणी के बाद वहां भारी बवाल मचा है। अब तो वहां राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को पद से हटाने की मांग भी उठने लगी है।

मालदीव में संसदीय अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की मांग की है। अजीम ने कहा है कि मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना चाहिए।

भारत - मालदीव विवाद, जानिए पूरा मामला

इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया। लक्षद्वीप के सुंदर समुद्र तट से पीएम मोदी की तस्वीरें वायरल हुईं, तो मालदीव को मिर्ची लग गई।

वहां की मौजूदा सरकार के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए। इसके बाद भारत में गुस्सा भड़क गया। मालदीव जाने वाले टूरिस्ट ने अपनी फ्लाइट कैंसिल करना शुरू की, तो मालदीव को होश आया कि कितना बड़ा नुकसान होने जा रहा है। आनन फानन में तीनों मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन अब तक बात नहीं बनी है।

naidunia_image

भारत हमारे लिए 911 कॉल

मालदीव के साथ राजनयिक विवाद के बीच वहां की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मालदीव सरकार की 'अदूरदर्शिता' को दर्शाती है। वास्तव में भारत हमारे लिए 911 कॉल है। जब भी संकट आएगा, हम सबसे पहले भारत को ही कॉल करेंगे।