यूनेस्को में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी मालिनी
शास्त्रीय एवं लोकगायिका मालिनी अवस्थी को यूनेस्को का सदस्य चुना गया है। गुरुवार को ई-मेल के जरिये उन्हें इसकी जानकारी मिली।
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 02 Oct 2015 12:00:58 AM (IST)
Updated Date: Fri, 02 Oct 2015 12:01:44 AM (IST)
लखनऊ। शास्त्रीय एवं लोकगायिका मालिनी अवस्थी को यूनेस्को का सदस्य चुना गया है। गुरुवार को ई-मेल के जरिये उन्हें इसकी जानकारी मिली। उनके चयन के बाद अब लोक संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान मिलेगी। मालिनी का कहना है कि श्रोताओं के प्यार का नतीजा है कि उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवध की संस्कृति को आगे बढ़ाने के प्रयास में एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि श्रोताओं का प्यार, दुलार और आशीर्वाद उन्हें मिलता रहेगा, जिसके बल पर वह विदेश में भी अपनी संस्कृति को दिखाने में कामयाब हो सकेंगी।