मल्लिकार्जुन खडगे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, कहा-पार्टी की विरासत को आगे है बढ़ाना
पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए भावुक पल है। एक मजदूर के बेटे, एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 26 Oct 2022 05:49:30 PM (IST)
Updated Date: Wed, 26 Oct 2022 05:53:01 PM (IST)
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह देश को झूठ और छल की राजनीति से बचाने के लिए काम करेंगे। पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए भावुक पल है। एक मजदूर के बेटे, एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने 1969 में एक ब्लॉक कमेटी प्रमुख के रूप में यह यात्रा शुरू की थी, आज आप इसे इतनी ऊंचाइयों पर ले गए हैं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।