• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: पत्नी ने भाजपा को वोट दिया तो गुस्साए पति ने फावड़े से काटकर की हत्या

पति ने कहा था कि बसपा को वोट देकर आना लेकिन पत्नी भाजपा को देकर आ गई।

By Ajay BarveEdited By: Ajay Barve
Publish Date: Tue, 21 May 2019 09:20:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2019 10:41:07 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
UP: पत्नी ने भाजपा को वोट दिया तो गुस्साए पति ने फावड़े से काटकर की हत्या

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार हो रहा है। हालांकि, मतदान खत्म हो गया है लेकिन यूपी में एक ऐसी घटना सामना आई है जो दिल दहला देने वाली है। दरअसल, चुनाव के दौरान हर घर में राजनीतिक दलों को लेकर मतभेद रहे और इसी आधार पर लोगों ने अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट दिया। लेकिन यही मतभेद एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ।

मामला यूपी के गाजीपुर का है यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने बहुजन समाज पार्टी की बजाय भाजपा को वोट दे दिया। आरोपी की पहचान रामबचन के रूप में हुई है जो गाजीपुर के तरवनियां गांव का रहने वाला है। रामबचन ने अपनी पत्नी नीलम से कहा था कि वो बसपा को वोट दे लेकिन पत्नी भाजपा को वोट देकर आ गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।


परिजनों ने अनुसार रविवार को पति-पत्नी के बीच वोट डालने पर विवाद हुआ था जो सोमवार तक चलता रहा। हत्या की सूचना मिलते ही गांव वाले एकत्रित हुए वहीं महिला के मायके पक्ष वालों भी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।