
मथुरा। कामांध होकर एक व्यक्ित ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय बिरजू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने सेक्स से इनकार करने पर अपनी पत्नी को मार डाला।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिरजू ने 18 मई को अपनी पत्नी हीरा देवी की हत्या कर शव को परिक्रमा मार्ग स्थित एक सूखे कुएं में फेंक दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक हीरा देवी की बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें : फ्लोरिडा के इस घर में रहते हैं 125 लोग, सभी हैं यौन हमलावर
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वह पुलिस को उस कुएं के पास ले गया, जहां से पुलिस ने उसकी पत्नी की लाश बरामद की। पुलिस ने शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस से बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद हीरा देवी से दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसने बताया कि वह बच्चे चाहता था, लेकिन हीरा देवी ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए।