Mini Lockdown in UP: उत्तर प्रदेश में अब हर सप्ताह दो दिन होगा लॉकडाउन
Mini Lockdown in UP: उत्तर प्रदेश में अब हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। केवल आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।
By Kiran K Waikar
Edited By: Kiran K Waikar
Publish Date: Sun, 12 Jul 2020 01:52:20 PM (IST)
Updated Date: Tue, 14 Jul 2020 12:27:24 PM (IST)

Mini Lockdown in UP: Covid-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अब हर सप्ताह दो दिन का Mini Lockdown लगाने का फैसला किया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला लिया कि अब राज्य में ऑफिस और बाजार पांच दिन ही खुलेंगे। शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इस तरह कोरोना संक्रमण काल में राज्य में फाइव डे वीक रहेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया कि अब शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस 55 घंटों की पांबदी के दौरान आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह मुक्त रखा गया है। इस दौरान जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को नियम बनाने की छूट प्रदान की गई है। वह बाजारों के बारे में नियम बना सकते हैं।
कोरोना को लेकर हुई Covid-19 मैनेजमेंट टीम-11 के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में इस बात पर सहमति बनी। सरकार ने यह प्रयोग यह देखने के लिए किया कि क्या इससे संक्रमण की संख्या पर कोई असर पड़ेगा। यदि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई तो यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं जिसके चलते राज्य में हर सप्ताह दो दिन के लॉकडाउन पर रजामंदी हुई। हफ्ते में पांच दिन सरकारी और निजी ऑफिस खुलेंगे। बाजार, शहरी और ग्रामीण हाट तथा अन्य व्यावसायिक संस्थान भी बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 1403 नए केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई है।