• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं मरने जा रही हूं, लोग मेरे पापा को सुनाएंगे, मेरी बदनामी हो गई, नाबालिग के सुसाइड नोट में खुलासा

युवती के कपड़ों से बरामद सुसाइड नोट से खुलासा हुआ कि गांव के एक युवक और उसके नाबालिग साथी से उसके साथ गैंगरेप किया।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 28 Dec 2021 05:26:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Dec 2021 05:28:29 PM (IST)
मैं मरने जा रही हूं, लोग मेरे पापा को सुनाएंगे, मेरी बदनामी हो गई, नाबालिग के सुसाइड नोट में खुलासा

बाड़मेर में एक नाबालिग के आत्महत्या करने के बाद अंतिम संस्कार के समय उसके कपड़ों में से मिले सुसाइड नोट से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सुसाइड नोट में अपने गांव के एक युवक और उसके एक नाबालिग दोस्त पर दुराचार करने के आरोप लगाए हैं किसके साथ नाबालिक ने अपने माता-पिता से सुसाइड नोट में माफी भी मांगी है। अंतिम संस्कार से पहले मिले सुसाइड नोट की जानकारी पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपना अनुसंधान शुरू किया है।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि उनकी बेटी के साथ महेंद्र सिंह ( 24 ) और एक नाबालिग ने रविवार को रेप किया था । किसी को बताने पर समाज में बदनाम करने की धमकी भी दी । बाड़मेर में रविवार रात को 16 साल की नाबालिग ने फंदा लगाकर जान दे दी थी । अंतिम संस्कार से पहले युवती के कपड़ों से बरामद सुसाइड नोट से खुलासा हुआ कि गांव के एक युवक और उसके नाबालिग साथी से उसके साथ गैंगरेप किया । इससे परेशान नाबालिग ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।पुलिस पोक्सो एक्ट में मामले की जांच में कर रही है ।


ये लिखा था सुसाइड नोट में

पुलिस के अनुसार, एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं मरने जा रही हूं, मेरी सारी चीजें किसी को मत देना। मैं मरना नहीं चाहती हूं, लेकिन क्या करूं? लोग मेरे पापा को सुनाएंगे। मेरे सपने अभी अधूरे हैं। महेंद्र और उसके दोस्त ने मुझे धोखे से बाहर बुलाया। मेरी बदनामी हो गई। मेरे मम्मी और पापा को कोई सुनाना मत। पापा मुझे माफ कर देना। मेरे कपड़े और सारी चीजें सही जगह पर रख देना। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। फिर एक बार लिखा पापा-मम्मी मुझे माफ करना... आपकी बेटी। मेरे मरने का कारण है महेंद्र और उसका दोस्त।

यह रहा पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार बाड़मेर के रीको एरिया में नाबालिग अपने परिवार के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। रविवार रात परिवार के सदस्य मार्केट गए थे। नाबालिग घर में अकेली थी। उसने पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन पहुंचे तो घटना का पता चला। सोमवार को परिजन अंतिम संस्कार करने लगे तो उसके कपड़ों में से सुसाइड नोट मिला। पुलिस के मुताबिक, लड़की से महेंद्र सिंह (24) और एक नाबालिग ने रविवार को रेप किया था। किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। इसी बात से लड़की बेहद आहत थी और किसी से आपबीती बयां नहीं कर पा रही थी।