
आइजल। मिजोरम में हुए चुनाव में 108 वर्षीय जेम्बाक निवासी रोछिंगा मतदान करने वाले सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने। अपने पड़ोसी के साथ छड़ी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे रोछिंगा ने आइजल पूर्व-एक विधानसभा के लिए वोटिंग की।
मतदान के बाद उन्होंने बताया, "वह हर बार मतदान करते हैं। उन्होंने इसे अपना कर्तव्य बताते हुए कहा कि अगर इसमें हम असफल होते हैं, तो हम कैसे सरकार पर सवाल उठा सकते हैं। इसके अलावा राज्य में 106, 104 और 96 वर्षीय मतदाताओं ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।
#MIZORAM: Darrohnuni, 106 yrs old voter at Kawrthah Polling station III.#RNUAizawl
AIRPic pic.twitter.com/cAF12dBL64
— AIR News Aizawl (@airnews_aizawl) November 28, 2018
मप्र में तीन कर्मचारियों की मृत्यु
वहीं मध्य प्रदेश में हुए विधानसाभ चुनाव की ड्यूटी के दौरान इंदौर में सहायक शिक्षक कैलाशचंद पटेल, गुना के बमौरी के परायां गांव में एसपीओ सोहनलाल बाथम और धार की गंधवानी सीट में ड्यूटी कर रही आंगनवाड़ी सहायिका मोहिदा बाई की हार्ट अटैक की वजह से मृत्यु हो गई। इन सभी के परिजनों को दस-दस लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।