
नई दिल्ली। फैशन इवेंट और कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुकी वैशाली रजोरिया ने मॉडलिंग की जगह एक 'गंदा धंधा' चुन लिया। मॉडलिंग की चमक फीकी पड़ने के बाद उसने पैसों के लिए, जो ठगी का रास्ता चुना, उसने उसे जेल पहुंचा दिया है।
पैसों की ख्वाहिश में वह बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को अपना शिकार बनाने लगी। दरअसल, मॉडलिंग में काम नहीं मिलने के बाद उसने फिल्मों में जाने के लिए पोर्टफोलियो बनावाने का फैसला किया। इसके लिए उसे तीन लाख रुपए की जरूरत थी।
ठगी का रास्ता चुना
काम तो पहले ही नहीं मिल रहा था, तो पैसे कहां से लाती। ऐसे में वैशाली ने ठगी और एटीएम लूट का रास्ता चुना। अपने शिकार के लिए वह उन कमजोर महिला और पुरुषों को चुनती थी, जिन्हें मदद का झांसा देकर वह आसानी से फंसा सके।
जम्मू: संदिग्ध गतिविधियों के कारण दहशत, खाली कराया स्कूल
दिल्ली बिजनेस स्कूल से पढ़ी वैशाली अक्सर एटीएम के आस-पास मौजूद रहती थी। जैसे ही कोई बुजुर्ग या महिला एटीएम में आती, तो यह उसकी मदद करने के लिए साथ चल देती। वह कार से चलती और उसके साथ एक ड्राइवर भी होता था। अच्छे कपड़े पहने और अंग्रेजी में बात करते हुए देखकर बुजुर्गों को उस पर शक नहीं होता था।
ऐसे करती थी ठगी
वैशाली लोगों के मदद के बहाने उनका एटीएम पिन नंबर देख लेती और अपने पास मौजूद कई बैंकों के कार्ड से उनके एटीएम को बदल देती थी। बुजुर्गों के एटीएम से बाहर निकलते ही वह उनके अकाउंट से 20 से 25 हजार रुपए निकाल लेती थी।
केंद्र देगा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘मेडिकल इंश्योरेंस’
उसके इस काम में उसका ड्राइवर भी शामिल रहता था, जिनके बीच ठगी के रुपयों में फिफ्टी-फिफ्टी की पार्टनरशिप थी। वैशाली ने रुपयों की जरूरत के लिए अपनी खबसूरती को हथियार बनाया। मगर, अफसोस उसका यह शॉर्टकट ज्यादा दिनों तक नहीं चला।