• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi 3.0 Cabinet Minister Oath-Taking Ceremony: दिल्ली पहुंचे शिवराज, मंत्री बनने के सवाल पर बोले - ‘मुझे तो कुछ पता नहीं’

एनडीए (NDA 3.0 Cabinet Full List ) में भाजपा के बाद टीडीपी, जदयू, शिवसेना और लोजपा चार बड़े दल हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 09 Jun 2024 08:20:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Jun 2024 10:17:53 AM (IST)
Modi 3.0 Cabinet Minister Oath-Taking Ceremony: दिल्ली पहुंचे शिवराज, मंत्री बनने के सवाल पर बोले - ‘मुझे तो कुछ पता नहीं’
Modi Ke Naye Mantri: गृह, वित्त, रक्षा, विदेश और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी।

HighLights

  1. Narendra Modi Swearing-In Ceremony: आज शाम लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
  2. PM Modi Oath Taking Ceremony: नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के दूसरे नेता होंगे
  3. PM Narendra Modi oath ceremony 2024: मोदी के साथ भाजपा और एनडीए घटक दल के मंत्री भी लेंगे शपथ

अरविंद शर्मा, नई दिल्ली (NDA 3.0 Cabinet Full List)। नरेंद्र मोदी आज शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसा करने वाले वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद देश के दूसरे नेता होंगे। शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले भव्य आयोजन में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा और एनडीए घटक दलों के कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे दिल्ली, बोले- मुझे पता नहीं

इस बीच, देशभर से एनडीए घटक दलों के सांसदों का दिल्ली पहुंचना जारी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा सीट से बड़ी जीत दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली पहुंचे।

मीडिया ने पूछा कि क्या मंत्री बनने जा रहे हैं, तो मामा ने जवाब दिया, मुझे तो इस बारे में कुछ पता नहीं।

#WATCH | On being asked about getting a ministerial post, Shivraj Singh Chouhan says "I have no information as of now..."

He further says "It is the good fortune of the country that Narendra Modi is becoming the Prime Minister for the third time..." pic.twitter.com/h55AhEKpoy

— ANI (@ANI) June 9, 2024

एनडीए की सरकार बनने के बाद से देश में अटकलों का दौर जारी है कि मोदी अपनी टीम में किन-किन को शामिल करेंगे। 2014 और 2019 में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला था। तब से यह पहली बार है जब मोदी को गठबंधन सरकार चलानी होगी। जाहिर तौर पर मंत्रिमंडल में भी इसका असर दिखाई देगा।


naidunia_image

Ministers To Take Oath: हर सहयोगी दल को गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह

  • भाजपा और सहयोगी दलों ने मिलकर मंत्री पद आवंटन का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। पांच सांसदों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा।
  • गृह, वित्त, रक्षा, विदेश और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी।
  • भाजपा से राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, बासवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर, सर्वानंद सोनोवाल का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
  • जदयू कोटे से सांसद ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को कैबिनेट में जगह मिलना तय है।
  • चिराग पासवान, जीतनराम मांझी के साथ ही रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी मंत्री बनेंगे।
  • भाजपा के बाद एनडीए के सबसे बड़े दलों में शुमार टीडीपी और जदयू से एक-एक कैबिनेट और एक-एक राज्य मंत्री शपथ लेंगे।
  • इसके अलावा शिवसेना एवं लोजपा (आर) से एक-एक सांसद को मंत्री पद मिलेगा।
  • बिहार से संजय झा और वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार को भी मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन इनका नंबर बाद में आ सकता है।
  • बिहार से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी एवं लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी मंत्री बनेंगे। उन्हें कैबिनेट या फिर स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
  • आंध्र प्रदेश से भाजपा कोटे से दो सांसदों के मंत्री बनने की संभावना है। बिहार से भी भाजपा के दो सांसद भी मंत्री बनेंगे।
  • बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है। भाजपा जातीय समीकरण से कोई समझौता करने के पक्ष में नहीं है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भी भाजपा मंत्रिमंडल में लाकर कुशवाहा वोट बैंक में सकारात्मक संदेश देना चाहती है।