• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनडीए ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना, 7 जून को सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोदी सरकार 2.0 को विदाई देंगी। इसके लिए भोज का आयोजन किया गया है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 07:52:11 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Jun 2024 08:18:50 PM (IST)
एनडीए ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना, 7 जून को सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश
2024 Lok Sabha Results: 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है। इससे पहले नई सरकार का गठन होना है।

HighLights

  1. 2024 Lok Sabha Results: लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को नहीं मिला पूर्ण बहुमत
  2. Modi 3.0 LIVE: एनडीए करेगा सरकार बनाने का दावा, किंग मेकर की भूमिका जदयू-टीडीएस
  3. Oath ceremony: 8 जून को हो सकता है मोदी सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण

एजेंसी, नई दिल्ली (2024 Lok Sabha Results)। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताजा खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही 17वीं लोकसभा भंग हो गई है। राष्ट्रपति ने नई सरकार के गठन तक मोदी व कैबिनेट को पद पर बने रहने के लिए कहा है।

एनडीए ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना

एनडीए नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव में सर्वसम्मानित से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना।

एनडीए की बैठक में शामिल रहे ये नेता

एनडीए की बैठक में चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल पटेल, चिराग पासवान, कुमारस्वामी और जयंत चौधरी मौजूर रहे।

नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए नेताओं की बैठक खत्म

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए नेताओं की बैठक खत्म हो गई। प्रधानमंत्री मोदी सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

#WATCH | NDA leaders held a meeting today at 7, LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi, in Delhi pic.twitter.com/xuxjDjYKaI

— ANI (@ANI) June 5, 2024

पीएम आवास पहुंचे नेता, बैठक शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतनराम मांझी समेत बाकी नेता पहुंच गए हैं। नई सरकार के गठन के लिए एनडीए की बैठक शुरू हो गई है।

naidunia_image

अब पीएम मोदी नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे। 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ। सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी जीत के लिए बधाई दी। अब पीएम आवास पर NDA घटक दलों की बैठक होगी, जिसमें नई सरकार के गठन के लिए मंथन किया जाएगा।


#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi leaves from Rashtrapati Bhawan after resigning ahead of the oath taking ceremony on June 8. pic.twitter.com/NRDGUjb3xB

— ANI (@ANI) June 5, 2024

एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और एकनाथ शिंदे समेत अन्य नेता दिल्ली पहुंच गए हैं।

बिना शर्त समर्थन की चिट्ठी देने को तैयार JDU

जदयू से सीनियर नेता और प्रवक्ता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी बिना किसी शर्त के केंद्र में सरकार बनाने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन की चिट्ठी देने को तैयार है। हालांकि त्यागी ने यह इच्छा जरूर जताई कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।

समाचार एजेंसी ANI से चर्चा में केसी त्यागी ने कहा, नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। हम पूरी तरह से एनडीए के साथ हैं। अब कहीं और जाने का सवाल नहीं।

#WATCH | Delhi: JD(U) spokesperson KC Tyagi says, "NDA meeting is taking place in Delhi...Nitish Kumar is participating in the meeting. JD(U) will also submit the letter pledging support to NDA as well as to make Narendra Modi the PM..There is no question of going back (to INDIA… pic.twitter.com/vWZDEHSqSa

— ANI (@ANI) June 5, 2024

विपक्ष और कांग्रेस की ओर से मिल रहे प्रस्तावों (डिप्टी पीएम बनाने से लेकर बिहार को विशेष राज्य का दर्ज देने तक) पर त्यागी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बड़ा दिल पहले दिखाया होता तो आज यह नौबत नहीं आती।

क्या हुआ जब विमान में हुई नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात

पटना से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई। नीतीश जब अपनी सीट पर पहुंचे, तो पीछे वाली सीट पर तेजस्वी पहले से बैठे हुए थे। नीतीश को देखकर तेजस्वी खड़े हुए और नमस्कार किया। नीतीश ने भी नमस्कार किया और पैर की चोट के बारे में पूछा।

naidunia_image

इसके बाद नीतीश भी अपनी सीट पर बैठ गए। मीडिया ने प्रतिक्रिया चाही, तो दोनों नेताओं ने हाथ जोड़ते हुए इनकार कर दिया।

भाजपा खेमे से खबर है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से समर्थन की चिट्ठी मिलने के बाद ही भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

naidunia_image

Modi 3 0 LIVE: राष्ट्रपति देंगे सरकार को विदाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोदी सरकार 2.0 को विदाई देंगी। इसके लिए भोज का आयोजन किया गया है।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 241 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि वह लोकसभा की कुल 543 सीटों में से बहुमत के लायक 272 सीट से पीछे है।

naidunia_image

एनडीए के घटक दलों को मिला लिया जाए तो कुल संख्या 294 हो रही है। यानी बहुमत से 22 ज्यादा। वहीं विपक्ष दलों के गठबंधन आइएनडीआइए को 232 सीटें मिली हैं। वहां भी सरकार बनाने की संभावनाएं टटौली जा रही हैं। आइएनडीआइए के नेताओं का मानना है कि यदि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पाला बदल लेते हैं, तो मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोका जा सकता है।