
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बच्चों के कान खींचने की आदत पुरानी है। विदेश दौरों पर उन्हें बच्चों के कान खींचते देखा जा चुका है। वहीं जब भी वे अपनी मां मिलने गुजरात जाते हैं, परिवार के बच्चों से इसी अंदाज में मिलते हैं। (नीचे तस्वीरें देखें)
बहरहाल, इस इस बार मोदी के हाथ पड़े हैं बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव के कानों पर। खुद अक्षय ने सोशलमीडिया पर ये तस्वीरें जारी की।
'एयरलिफ्ट' की सफलता से उत्साहित अक्षय ने पीएम मोदी के साथ अपने 13 वर्षीय बेटे आरव की यह तस्वीर ट्विटर और फेसबुक पेज पर साझा की है। तस्वीर में पीएम मोदी मुस्कुराते हुए आरव के कान की खिंचाई कर रहे हैं। यह तस्वीर विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान खींची गई थी।
अक्षय ने लिखा है, पीएम ने आरव को 'गुड बॉय' बताया है। एक पिता के जीवन में गौरवपूर्ण क्षण होता है जब प्रधानमंत्री दुलार से आपके बेटे के कान खींचें और उसे अच्छा बच्चा कहें।
वहीं, अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने इस तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा, जब वाकई एक तस्वीर हजारों शब्द बयां करती हो। बड़ा क्षण।

पहली बार नहीं

कैप्शन : अपनी जापान यात्रा में मोदी ने बच्चे के कान खींचे थे।

कैप्शन : पिछले साल गणतंत्र दिवस पर जिन साहसी बच्चों को अवॉर्ड दिए गए, उनमें रिपा दस भी थीं। मोदी उन्हें इस तरह दुलार दिया था।

कैप्शन: कनाडा दौरे पर वहां के प्रधानमंत्री की बेटी को भी मोदी ने अपने खास अंदाज में स्नेह दिया था।