• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला... सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी दूतावास बंद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े और कड़े कदम उठाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैब...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 23 Apr 2025 09:17:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Apr 2025 09:44:41 PM (IST)
पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला... सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी दूतावास बंद
पहलगाम हमले के मुद्दे पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक चली। (फोटो- सोशल मीडिया)

एजेंसी, नईदिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े और कड़े कदम उठाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट (CCS) की मीटिंग हुई। ढाई घंटे चली इस बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए हैं।

पीएम आवास पर मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक हुई, जिसमें इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएस अज‍ित डोभाल समेत कई अफसर मौजूद रहे।

सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसले...

naidunia_image

  • भारत ने सिंधु जल समझौता पर रोक लगा दी है।
  • अटारी बॉर्डर से आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है।
  • पाकिस्तानियों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द हो गया है। अब 48 घंटे में पाकिस्तानियों को देश छोड़ना होगा।
  • पाकिस्तान में भारतीय दूतावास बंद कर दिया है। भारत में भी पाकिस्तानी दूतावास बंद हो गया है। 7 दिन में पाकिस्तानी राजनायिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
  • किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को अगले फैसले तक भारतीय वीजा नहीं मिलेगा।

सरकार ने गुरुवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

केंद्र सरकार ने गुरुरवा को सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगों की हुई थी मौत

बैसरन घाटी को भारत का स्विजरलैंड कहा जाता है। यहां मौजूद पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मरने वालों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। नेपाल और UAE के एक-एक नागरिक और 2 स्थानीय भी हताहत हुए हैं।