एएनआई, नई दिल्ली। Odisha New CM Mohan Charan Majhi: मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक का 24 साल का कार्यकाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद समाप्त हो गया। राज्य के नए सीएम का चयन भाजपा विधायक दल की बैठक में किया गया। इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव शामिल हुए।
बीजेपी ने 2000 और 2004 में बीजद के साथ गठबंधन में सरकार बनाई थी। यह पहली बार है पार्टी ओडिशा में अपने दम पर सरकार बनाएगी। मोहन चरण ने क्योंझर सीट पर बीजेडी के उम्मीदवार को हराया। वह राज्य के 15वें सीएम चुने गए हैं। 52 वर्षीय माझी चार बार के विधायक हैं।
इसके अलावा कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे। राज्य के नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम बुधवार को शपथ लेंगे।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए सबसे पहले केवी सिंह ने उनका नाम सुझाया। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों ने तालियां बजाकर उन्हें (मोहन माझी) सीएम बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया। राजनाथ ने कहा, 'सर्वसम्मति से मोहन चरण को ओडिशा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।'
#WATCH | Mohan Charan Majhi elected as the Leader of BJP Legislative Party in Odisha. He will be the new CM of the state. pic.twitter.com/tDMART1zN7
— ANI (@ANI) June 11, 2024
ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। 4 जून को आए परिणाम में भाजपा ने 148 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य के खाते में 3 सीट आई।