
एजेंसी, मुंबई (South West Monsoon Update): दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2025) महाराष्ट्र पहुंच गया है और मुंबई सहित कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि महाराष्ट्र में तटीय कोंकण में भी पिछले दो दिनों से भारी प्री-मानसून बारिश हो रही है।
मुंबई के आठ मौसम केंद्र रेड अलर्ट पर हैं - बोरीवली, सांताक्रूज़, पवई, मुलुंड, चेंबूर, वर्ली, कोलाबा और अलीबाग। नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण के मौसम केंद्र ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
इसी तरह भारी बारिश की चेतावनी के बाद रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट है। आईएमडी ने सोमवार को मध्यम गरज और भारी बारिश के साथ अधिकतम सतही हवा की गति का अनुमान लगाया है। ठाणे और पालघर जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
राज्य में 35 वर्षों में पहली बार इतनी जल्दी मानसून का आगमन हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर सात जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है। मौसम विभाग ने कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को लेकर अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमें अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है।
25 साल बाद यह पहला मौका है जब मुंबई में मानसून ने 26 मई को दस्तक दी है। साथ ही मई महीने में हुई बारिश ने शहर के 107 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई में आ गया है, जो पिछले 25 वर्षों में शहर में सबसे पहले आया है। मौसम ब्यूरो के अनुसार, मानसून 11 जून की अपनी सामान्य तिथि से 16 दिन पहले आ गया है।
🚨 Next high tide in Mumbai at 11:24 AM - 4.75 m
Many areas especially Dadar & Colaba are heavily waterlogged..⚠️
Stay safe, Mumbaikars
#MumbaiRains pic.twitter.com/Ohnq4ypIkI
— Mumbai Rains (@rushikesh_agre_) May 26, 2025
Great work @mybmc on systematically breaking Mumbai’s infrastructure.
Day 1 - 8 hrs of somewhat heavy rain & the road at Kemps Corner has virtually disintegrated & caved in.
Citizens pay the price for corruption and zero accountability.#MumbaiRains #roads @richapintoi pic.twitter.com/BV0uNt5D4R
— Karun Arya (@karunspeak) May 26, 2025

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित समूचे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में भी इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
पुणे के कई क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इन स्थानों पर एनडीआरएफ की विशेष टीमों को तैनात किया गया है। बारामती तहसील में दिनभर में 83.6 मिमी बारिश हुई, जबकि इंदापुर में यह आंकड़ा 35.7 मिमी रहा। पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप ¨सह गिल ने बताया कि इंदापुर के पास पुणे-सोलापुर हाईवे का एक हिस्सा लगभग दो घंटे तक जलभराव के कारण बंद रहा। इंदापुर के 70 और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे स्थानीय अधिकारियों को लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा।